iPhone Trick: साधारण चार्जिंग साउंड नहीं है पसंद? अब प्लग-इन करते ही बोलेगी सिरी या बजेगा गाना, जानें कैसे
Change iPhone Charging Sound:
क्या आप जानते हैं कि जब आप अपना iPhone चार्जिंग पर लगाते हैं, तो वह साधारण बीप के बजाय आपका पसंदीदा गाना गा सकता है या आपसे बात कर सकता है? iPhone में एक ऐसी छिपी हुई ट्रिक है जिससे आप इसके चार्जिंग साउंड को पूरी तरह कस्टमाइज कर सकते हैं। जानिए कैसे ?

विस्तार
एपल अपने यूजर्स को सीधे चार्जिंग साउंड बदलने का विकल्प नहीं देता, लेकिन शॉर्ट कट एप के जरिए आप एक ऑटोमेशन सेट कर सकते हैं। इससे जब भी आप iPhone को चार्ज पर लगाएंगे या हटाएंगे, तो आपकी पसंद का म्यूजिक, कोई छोटा ऑडियो क्लिप या सिरी की बोली गई कस्टम टेक्स्ट सुनाई देगी। ये ट्रिक सभी आधुनिक आई फोन या आई पैड पर काम करती है।
खास बात है कि इस मजेदार ट्रिक को आजमाने के लिए आपको किसी एप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती। बस आपके पास एपल का अपना शॉर्ट कट एप होना चाहिए। ये एप आमतौर पर हर आईफोन में पहले से इन-बिल्ट होता है, लेकिन अगर आप इसे हटा चुके हैं तो एप स्टोर से दोबारा फ्री में डाउनलोड किया जा सकता हैं। फिर इसी एप से आपके बोरिंग चार्जिंग साउंड को अपने पसंद के ऑडियो या सिरी की आवाज में बदला जा सकता है।
ये भी पढ़े: Car Phone Charging: कार में फोन चार्जिंग से रहें सावधान! ये गलतियां घटा रही हैं बैटरी की उम्र, जानें सही तरीका
ऑटोमेशन सेटअप कैसे करें?
इसके लिए सबसे पहले शॉर्टकट्स एप खोलें। फिर नीचे दिए गए ऑटाेमेशन टैब पर क्लिक करें और फिर न्यू ऑटोमेशन को चुनें। यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे, लेकिन नीचे स्क्रॉल करके चार्जर वाले विकल्प पर टैप करना है। इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप यह साउंड कब सुनना चाहते हैं। इसमें फोन को चार्जिंग पर लगाते समय (Is Connected) या चार्जर हटाते समय (Is Disconnected) का ऑप्शन आएगा। इसके लिए Run Immediately विकल्प को चुनना महत्वपूर्ण होगा, जिससे साउंड बजने से पहले फोन आपसे नोटिफिकेशन के जरिए अनुमति न मांगे और वह तुरंत बजना शुरू हो जाए। इसके बाद Next पर टैप करें।
सिरी से बुलवाएं अपना पसंदीदा संदेश
अगर आप फोन चार्ज पर लगाते समय सिरी की बात सुनना चाहते हैं तो न्यू ब्लैंक ऑटोमेशन में जाकर सर्च बार में स्पीक टेक्स्ट टाइप करें। उसे एक्शन लिस्ट में जोड़ें। यहां टेक्स्ट वाले बॉक्स में आप अपनी पसंद का कोई भी संदेश टाइप कर सकते हैं, जैसे कि वेलकम मास्टर या कोई पॉजिटिव विचार जैसे मैं खुश रहना चुनता हूं। इसके बाद आप नीले तीर (Arrow) पर टैप करके सिरी की पिच, बोलने की गति और भाषा (जैसे कि इंग्लिश इंडिया) को भी अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। सेटअप पूरा होने के बाद ऊपर डन करना न भूलें।
अपना पसंदीदा गाना सेट करने के लिए ये तरीका अपनाएं
संगीत के शौकीनों के लिए एपल म्यूजिक का कोई भी गाना चार्जिंग साउंड बन सकता है। इसके लिए सर्च में प्ले म्यूजिक विकल्प चुनें और अपनी लाइब्रेरी से उस गाने को सलेक्ट करें जिसे आप सुनना चाहते हैं। चुनाव के बाद, गाने के टाइटल के बगल में दिए गए छोटे तीर पर टैप करना न भूलें और वहां Shuffle को ऑफ और रिपीट को None पर सेट कर दें। इससे चार्जर कनेक्ट होते ही चुना हुआ गाना बजना डन हो जाएगा। इसके बाद आखिरी में ऊपर Done पर टैप करें।
ये भी पढ़े: Tech Tips: 5G फोन में भी रुक-रुक कर चल रहा इंटरनेट? बस ये 5 काम करें और झटपट पाएं फुल नेटवर्क
छोटा ऑडियो क्लिप या फनी साउंड के लिए
यदि आप पूरा गाना नहीं बल्कि कोई 1-2 सेकंड का फनी साउंड या मीम म्यूजिक (जैसे कि कोई कार्टून साउंड) सेट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उस ऑडियो फाइल (MP3 या WAV) को अपने फाइल्स एप में ढूंढें। उस पर लॉन्ग प्रेस करके कॉपी बटन दबाएं। अब शॉर्टकट एप में वापस आएं और ऑटोमेशन बनाते समय प्ले साउंड एक्शन चुनें। प्ले साउंड के बगल में दिए तीर पर टैप करें और वहां क्लिपबोर्ड को चुनें। फिर इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ओरिजिनल साउंड को म्यूट करने का स्मार्ट तरीका
एपल अपने सिस्टम के डिफॉल्ट डिंग साउंड को पूरी तरह बदलने की अनुमति नहीं देता, इसलिए आपका कस्टम साउंड हमेशा डिफाल्ट साउंड के ठीक बाद सुनाई देगा। अगर आप केवल अपना सेट किया हुआ गाना या सिरी की आवाज ही सुनना चाहते हैं तो एक इसके लिए आईफोन को चार्जिंग पर लगाने से पहले उसे साइड बटन से Silent कर दें। साइलेंट मोड पर रहने से एपल का डिफॉल्ट साउंड म्यूट हो जाएगा और केवल आपका कस्टम ऑटोमेशन ही बजेगा।
- Car Phone Charging: कार में फोन चार्जिंग से रहें सावधान! ये गलतियां घटा रही हैं बैटरी की उम्र, जानें सही तरीका
- Apple Vision Pro: एपल की ओर से विजन प्रो का उत्पादन कम करने की चर्चाएं, जानें क्या है असली वजह?
- Smartphones In 2026: बिना इंटरनेट चलेगा एआई, पॉवरबैंक से भी बड़ी होगी फोन की बैटरी, इस साल होंगे ये बड़े बदलाव
- UPI Tips: आपकी छोटी सी चूक और बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, यूपीआई पेमेंट से पहले इन बातें की गांठ बांध लें