Smartphones In 2026: बिना इंटरनेट चलेगा एआई, पॉवरबैंक से भी बड़ी होगी फोन की बैटरी, इस साल होंगे ये बड़े बदलाव
Mobile Industry Trends 2026:
ये साल मोबाइल की दुनिया में काफी बदलाव लाने वाला है। जहां एक तरफ मोबाइल फोन महंगे होंंगे, वहीं एआई फीचर्स बड़ी बैटरी और एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी यूजर्स का अनुभव पूरी तरह बदलने वाली है। जानें इस साल फोन में क्या-क्या नया होने वाला है।

विस्तार
स्मार्टफोन की दुनिया साल 2026 में एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। एक तरफ बढ़ती कीमतें ग्राहकों के लिए चुनौती बनी सकती हैं, तो दूसरी तरफ 20,000mAh बैटरी और सुपर एआई जैसी तकनीक ने भविष्य की नई राह खोलेगीं। जहां साल 2025 में सैमसंग के ट्राईफोल्ड फोन और आई फोन 17 सीरीज ने बाजार में तहलका मचाया। वहीं, इस साल भी मोबाइल ग्राहकों को बहुत कुछ नया मिलने वाला है।
टेक प्रेमियों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी महंगी हो सकती है। मेमोरी चिप्स और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत की वजह से शाओमी और सैमसंग जैसे दिग्गज ब्रांड्स अपने दाम बढ़ा रहे हैं। कुछ कंपनियां बजट को काबू में रखने के लिए रैम और अन्य फीचर्स में कटौती का रास्ता भी चुन सकती हैं।
क्या खास होगा?
अभी तक स्मार्टफोन्स में एआई का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती थी, लेकिन 2026 में ऑन-डिवाइस एआई का बोलबाला होगा। इससे आप बिना इंटरनेट के भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा भी कई फायदे होंगे। जैसे एआई फीचर्स आपके फोन के हार्डवेयर पर ही चलेंगे, जिससे प्राइवेसी बढ़ेगी और स्पीड भी। साथ ही एआई सिर्फ फोटो एडिट नहीं करेगा, बल्कि आपके एप्स को खुद ऑपरेट भी करेगा।
ये भी पढ़े: UPI Tips: आपकी छोटी सी चूक और बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, यूपीआई पेमेंट से पहले इन बातें की गांठ बांध लें
हफ्ते भर चलेगी बैटरी
पिछले साल ऑनर (Honor) ने 10,000mAh बैटरी लॉन्च कर सबको चौंकाया था, लेकिन इस ये साल रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। क्योंकि रियलमी बहुत जल्द 15,000mAh की बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी में है। वहीं, सैमसंग के लैब में 20,000mAh की विशाल बैटरी की टेस्टिंग चल रही है। यानी अब एक बार चार्ज करने पर आपका फोन हफ्ते भर चल सकता है। (ये आपके चलाने पर भी निर्भर करेगा)
डीएसएलआर जैसी क्वालिटी अब फोन के कैमरे में
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए 2026 किसी सपने जैसा होगा। अब तक सिर्फ एक ही मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का होता था, लेकिन अब वीवो और ओप्पो ही फोन में 200 मेगापिक्सल के दो अलग-अलग सेंसर देने वाले हैं। वहीं, iPhone 18 Pro Max में पहली बार चर एपर्चर (Variable Aperture) मिलने की उम्मीद है, जो प्रोफेशनल डीएसएलआर जैसी क्वालिटी देगा।
- BSNL VoWiFi: अब बिना नेटवर्क के भी कॉल लगा सकेंगे बीएसएनएल कस्टमर, जानिए कैसे काम करेगी VoWiFi सर्विस
- CES 2026: नए साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट, जानें कब और कहां होगा आयोजन, क्या होगा खास?
- Microsoft: 50 साल पूरे होने पर माइक्रोसॉफ्ट के लीडरशिप में बड़ा फेरबदल, सत्य नडेला ने तैयार किया मास्टर प्लान
- Tech Gyan: फोन के चार्जिंग पोर्ट के पास क्यों होता है यह छोटा सा छेद? सिम ट्रे समझने वाले जरूर पढ़ें