Google Flights: सस्ती फ्लाइट के लिए हैं परेशान तो यहां है समाधान, बस इस्तेमाल का तरीका जान लें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 May 2024 11:39 AM IST
सार

गूगल ने Google Flights को साल 2011 में लॉन्च किया था। गूगल ने अभी तक इसका कोई एप लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसे google.com/travel/flights से एक्सेस किया जा सकता है। गूगल फ्लाइट की सर्विस फिलहाल केवल वेब पर उपलब्ध है,

विज्ञापन
How to book your next flight at the cheapest rate using Google Flights know in hindi
cheapest flight - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    फ्लाइट में यात्रा करने की ख्वाहिश किसकी नहीं होती है और यदि सस्ती फ्लाइट मिल जाए तो फिर क्या ही कहने। यदि आप भी सस्ती फ्लाइट की तलाश में रहते हैं लेकिन आपकी यह तलाश खत्म नहीं हो रही है तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल की मदद से सस्ती फ्लाइट बुक करने का तरीका बताएंगे।

    गूगल ने Google Flights को साल 2011 में लॉन्च किया था। गूगल ने अभी तक इसका कोई एप लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसे google.com/travel/flights से एक्सेस किया जा सकता है। गूगल फ्लाइट की सर्विस फिलहाल केवल वेब पर उपलब्ध है, हालांकि मोबाइल पर एक्सेस करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

    विज्ञापन

    आप में से कई लोग Google Flights के बारे में जानते भी होंगे। जब आप गूगल पर किसी फ्लाइट के बारे में सर्च करते हैं तो जो सबसे पहले एक रिजल्ट आता है वह Google Flights का ही होता है। यहां आपको एक बात जानना बहुत जरूरी है कि गूगल फ्लाइट बुकिंग की सर्विस नहीं देता है। Google Flights की मदद से आप सस्ती फ्लाइट को सर्च कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें