Update: WhatsApp में आया नया फीचर, अब स्टेटस में शेयर कर सकेंगे एक मिनट का ऑडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 May 2024 10:05 AM IST
सार

व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने भी कंफर्म किया है कि WhatsApp पर कई सारे एआई फीचर्स आने वाले हैं। इन फीचर्स की टेस्टिंग हो रही है। नए अपडेट के बाद एआई की मदद से प्रोफाइल फोटो बनाई जा सकेगी। इसके अलावा कंपनी नए थीम पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन
WhatsApp Introduces one Minute Long Voice Status Updates On iPhone and Android
WhatsApp - फोटो : istock

    विस्तार

    WhatsApp ने कुछ महीने पहले ही ऑडियो स्टेटस फीचर लॉन्च किया है और अब कंपनी ने इसमें विस्तार किया है। अब WhatsApp पर एक मिनट का ऑडियो स्टेटस अपडेट किया जा सकता है। नया फीचर आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के लिए रिलीज हुआ है। कई यूजर्स का इसका अपडेट मिलने भी लगा है। बता दें कि व्हाट्सएप एआई प्रोफाइल फोटो पर भी काम कर रहा है।

    इससे पहले WhatsApp में 30 सेकेंड के ऑडियो स्टेटस का फीचर था जिसे अब 60 सेकेंड कर दिया गया है। नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको स्टेटस टैब में जाना होगा और माइक्रोफोन आइकन पर क्लिक करके एक मिनट का वॉयस नोट रिकॉर्ड करना होगा।

    विज्ञापन

    वैसे तो यह फीचर कई यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है लेकिन यदि आपको नहीं मिला है तो अगले एक हफ्ते में आपको मिल जाएगा। यदि इस फीचर को आप चाहते हैं तो अपने WhatsApp एप को अपडेट करते रहें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें