जरूरी बात: जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Air purifier खरीदने की है प्लानिंग, तो नोट कर लें पांच बातें
यदि आप भी एयर प्यूरिफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इसमें हम आपको बताएंगे कि एयर प्यूरिफायर खरीदते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

विस्तार
दिल्ली-एनसीआर जैसे देश के कई शहरों की हवा फिलहाल सांस लेने लायक नहीं है। जब हवा जहरीली होती है तो सबसे पहले एयर प्यूरिफायर का ध्यान आता है। एयर प्यूरीफायर प्रदूषित हवा को शुद्ध करता है। हवा में मौजूद धूल, धुआं, जहरीली गैसें, जानवरों के बाल, बैक्टीरिया, वायरस आदि को भी ये एयर प्यूरिफायर फिल्टर करता है। यदि आप भी एयर प्यूरिफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इसमें हम आपको बताएंगे कि एयर प्यूरिफायर खरीदते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
जब से बाजार में एयर प्यूरिफायर आए हैं, तब से हाई एफिसिएंसी पार्टिकुलेट एयर (एच.ई.पी.ए) फिल्टर्स वाले प्यूरिफायर खरीदने की सलाह दी जाती है। इस तकनीक पर काम करने वाले एयर फिल्टर्स हवा में मौजूद 99.97 फीसदी प्रदूषित तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता रखते हैं। एच.ई.पी.ए फिल्टर वाले प्यूरिफायर में से होकर गुजरने वाली हवा बार-बार साफ होती रहती है। कुछ ब्रांड एच.ई.पी.ए फिल्टर्स के साथ अल्ट्राफाउइन पार्टिकल फिल्टर भी देते हैं। हमेशा ऐसा प्यूरिफायर चुनिए, जिसमें एंटी बैक्टीरियल कोटिंग हो। इसके अलावा कुछ एयर प्यूरिफायर मॉडल में वॉशेबल प्री फिल्टर मौजूद होता है। इसलिए ऐसा एयर प्यूरिफायर चुनें, जिसमें वॉशेबल प्री फिल्टर हो। यह एयर प्यूरिफायर की लाइफ को बढ़ाता है।
एयर प्यूरिफायर में दो स्टैंडर्ड होते हैं। इसमें पहला अमेरिकन ‘द एसोसिएशन ऑफ होम एप्लायंस मैन्युफैक्चरर’ (ए.एच.ओ.एस.) सर्टिफिकेशन है और दूसरा चाइनीज ‘GB/T 1880’ सर्टिफिकेशन है। ये दोनों सर्टिफिकेट एयर प्यूरिफायर के मॉडल के बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए होते हैं। खरीदते समय सर्टिफिकेशन का ध्यान रखें।
- अलर्ट: एलन मस्क बेचेंगे अब X के अकाउंट, 41.5 लाख रुपये में हो सकता है सौदा
- अलर्ट: व्हाट्सएप मैलवेयर ने Telegram पर किया तीन लाख बार अटैक, यूजर्स के निजी डाटा में लगी सेंध
- X Update: एक्स ने लॉन्च किया पहला AI चैटटूल Grok, सिर्फ प्रीमियम प्लस यूजर्स को मिलेगा एक्सेस
- काम की बात: वोटर लिस्ट में अपना नाम घर बैठे ऐसे चेक करें, बहुत ही आसान है तरीका