X Update: एक्स ने लॉन्च किया पहला AI चैटटूल Grok, सिर्फ प्रीमियम प्लस यूजर्स को मिलेगा एक्सेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Nov 2023 05:42 PM IST
सार

यह टूल भी गूगल बार्ड और चैटजीपीटी की तरह एक एआई टूल है। Grok, एक्स का पहला एआई चैटटूल है। यह एक्स पर शेयर की गई जानकारियों को रियल टाइम में एक्सेस कर सकता है और यूजर्स के सवालों के जवाब दे सकता है। Grok का एक्सेस प्रीमियम यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है।

Elon Musk says X premium subscribers to get early access to chatbot Grok
elon musk x - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क ने अपने एआई चैटबॉट का एलान कर दिया है। यह एक्स का पहला एआई टूल है और इसका नाम Grok है। एलन मस्क ने कहा है कि Grok का एक्सेस आज यानी चार नवंबर से मिलना शुरू हो गया है लेकिन यह फिलहाल सिर्फ प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए है।

    एलन मस्क के एक पोस्ट के मुताबिक Grok फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है, लेकिन यह प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। बता दें कि एक्स ने कुछ दिन पहले ही प्रीमियम प्लस प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 16 डॉलर प्रति महीना है। इस प्लान के तहत एक्स पर एड फ्री एक्सपेरियंस मिलेगा।

    क्या है एक्स का Grok?

    यह टूल भी गूगल बार्ड और चैटजीपीटी की तरह एक एआई टूल है। Grok, एक्स का पहला एआई चैटटूल है। यह एक्स पर शेयर की गई जानकारियों को रियल टाइम में एक्सेस कर सकता है और यूजर्स के सवालों के जवाब दे सकता है। यह व्यंग्य भी पसंद करता है। एलन मस्क ने इसे लेकर कहा है कि उन्हें यह नहीं पता कि इसे इस तरह किसने गाइड किया है।

    मस्क के मुताबिक Grok में खुद की समझ है और आपके सवालों के जवाब बहुत ही सटीक तरीके से दे सकता है। एलन मस्क ने जोर देकर कहा है कि यह कुछ सवालों के जवाब नहीं देगा। जैसे- यदि आप इससे ड्रग्स बनाने का तरीका पूछेंगे तो यह जवाब देने से मना कर देगा।

    और पढ़ें...