अलर्ट: व्हाट्सएप मैलवेयर ने Telegram पर किया तीन लाख बार अटैक, यूजर्स के निजी डाटा में लगी सेंध

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

सिक्योरिटी रिसर्चर ने WhatsApp spy mod मैलवेयर की पहचान की है जिसने Telegram पर एक महीने में 3,40,000 बार अटैक किया है। सिक्योरिटी फर्म Kaspersky ने इसकी जानकारी दी है।

Whatsapp spy Mod Attacks Telegram Users And Steal Sensitive Information
telegram - फोटो : istock

    विस्तार

    यदि आप भी टेलीग्राम (Telegram) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। सिक्योरिटी रिसर्चर ने WhatsApp spy mod मैलवेयर की पहचान की है जिसने Telegram पर एक महीने में 3,40,000 बार अटैक किया है। सिक्योरिटी फर्म Kaspersky ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मैलवेयर ने सबसे ज्यादा अरबी और Azeri भाषा में चैट करने वाले यूजर्स को निशाना बनाया है।

    यह मैलवेयर टेलीग्राम के लिए डिजाइन किया गया है लेकिन नाम व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। WhatsApp spy mod के जरिए यूजर्स को टेलीग्राम पर कुछ अनोखे फीचर्स मिलते थे। जैसे- मैसेज को शेड्यूल करने का ऑप्शन, कस्टमाइजेशन आदि।

    कैसे डाटा चुराता था WhatsApp spy mod?

    WhatsApp spy mod में सर्विस रिसीवर और ब्रॉडकास्ट दो कंपोनेंट थे। इसका रिसीवर मॉड्यूल उस दौरान एक्टिव होता था जब फोन चार्ज हो रहा होता था। एक बार एक्टिव होने के बाद यह हैकर्स को फोन नंबर, IMEI,लोकेशन और नेटवर्क कोड जैसी जानकारी भेजता था। यह प्रत्येक 5 मिनट में यूजर्स

    के माइक्रोफोन को एक्सेस कर रहा था।

    इन देशों में हुए सबसे ज्यादा अटैक

    इस मैलवेयर ने सबसे ज्यादा अजरबैजान, सऊदी अरब, यमन, तुर्की और मिस्र में अटैक किया है। यह अरबी और अजरबैजानी में चैटिंग करने वाले लोगों को चुन-चुनकर शिकार बना रहा था। इसने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, जर्मनी और अन्य देशों के लोगों को भी शिकार बनाया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें