मुद्दे की बात: कहां से होती सबसे ज्यादा कमाई, यूट्यूब, फेसबुक, एक्स या फिर इंस्टाग्राम, विस्तार से जानें
कंटेंट क्रिएटर्स वीडियो, रील, स्टोरीज और पोस्ट के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं, लेकिन सवाल उठता है कि यूट्यूब, फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम में से सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है और यह कमाई कब और कैसे मिलती है? आइए विस्तार से समझते हैं...

विस्तार
सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन या नेटवर्किंग का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह कमाई का एक सशक्त जरिया बन चुका है। कंटेंट क्रिएटर्स वीडियो, रील, स्टोरीज और पोस्ट के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं, लेकिन सवाल उठता है कि यूट्यूब, फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम में से सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है और यह कमाई कब और कैसे मिलती है? आइए विस्तार से समझते हैं...
सबसे पहले यूट्यूब की बात करें तो यूट्यूब पर सबसे मुख्य कमाई Adsense (विज्ञापनों) के जरिए होती है। इसके अलावा सुपर चैट और सुपर थैंक्स, चैनल मेंबरशिप, ब्रांड स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग जैसे तरीके से भी कमाई होती है। यूट्यूब की कमाई Google AdSense अकाउंट में जाती है। न्यूनतम $100 (लगभग ₹8,000) की कमाई होने पर महीने की 21-26 तारीख के बीच पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। 1000 व्यूज पर ₹10 से ₹100 तक (कंटेंट और ऑडियंस पर निर्भर करता है)। अच्छी इंगेजमेंट और विदेशी ऑडियंस हो तो CPM (cost per mille) और भी ज्यादा होता है।
अब बात फेसबुक की करें तो Facebook की कमाई के मुख्य स्त्रोत में In-stream Ads (वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन), ब्रांडेड कंटेंट, फेसबुक स्टार्स, एफिलिएट मार्केटिंग शामिल हैं। योग्यता की बात करें तो पेज पर 10,000 फॉलोअर्स और पिछले 60 दिनों में 60,000 मिनट की वॉच टाइम होना जरूरी है। Facebook भी कमाई को Ad Manager के जरिए PayPal या बैंक अकाउंट में भेजता है। भुगतान हर महीने की 21 तारीख के आसपास होता है। CPM थोड़ा कम होता है (₹20–₹80 प्रति 1000 व्यूज), लेकिन वीडियो की लंबाई और इंगेजमेंट ज्यादा होने पर आय बढ़ सकती है।
- Grok 4: सुंदर पिचाई ने कर दिया एलन मस्क के एआई टूल का रिव्यू, तारीफ में गढ़े कसीदे
- Apple Watch: 92% सटीकता से प्रेग्नेंसी का पता लगा सकती है एपल वॉच, नई शोध में दावा
- जरूरी बात: अगर आपकी प्राइवेट तस्वीरें या वीडियो लीक हो जाएं तो क्या करें? जानिए हटाने के तरीके
- YouTube: 21 जुलाई से बंद हो रहा है यह फीचर, 10 साल पहले हुआ था लॉन्च, निराश होंगे ट्रेडिंग वीडियोज के दीवाने