YouTube: 21 जुलाई से बंद हो रहा है यह फीचर, 10 साल पहले हुआ था लॉन्च, निराश होंगे ट्रेडिंग वीडियोज के दीवाने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Jul 2025 04:03 PM IST
सार

यह पेज वर्ष 2015 में शुरू किया गया था, जिसमें प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड हो रहे वीडियो दिखाए जाते थे। कंपनी का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इस पेज पर विज़िट्स में भारी गिरावट आई है, क्योंकि अब लोग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरीकों से ट्रेंडिंग कंटेंट को ढूंढने लगे हैं।

विज्ञापन
YouTube Trending Page To Shut Down On July 21 10 Years After Its Launch
Youtube - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी YouTube के ट्रेंडिंग पेज के दीवाने हैं तो आपको झटका लगने वाला है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने ट्रेंडिंग पेज (Trending Page) को 21 जुलाई 2025 से बंद कर देगा। यह पेज वर्ष 2015 में शुरू किया गया था, जिसमें प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड हो रहे वीडियो दिखाए जाते थे। कंपनी का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इस पेज पर विज़िट्स में भारी गिरावट आई है, क्योंकि अब लोग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरीकों से ट्रेंडिंग कंटेंट को ढूंढने लगे हैं।

    YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अब लोग Shorts, सर्च सजेशन, कमेंट्स और कम्युनिटी पोस्ट्स जैसे विकल्पों से ट्रेंडिंग वीडियो तक पहुंचने लगे हैं। यही वजह है कि ट्रेंडिंग पेज की उपयोगिता धीरे-धीरे कम हो गई और कंपनी ने इसे बंद करने का निर्णय लिया।

    विज्ञापन

    YouTube ने बताया कि अब ट्रेंडिंग वीडियो देखने के लिए YouTube Charts का उपयोग किया जाएगा। फिलहाल यह चार्ट्स केवल YouTube Music के लिए उपलब्ध हैं, जहां यूजर ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, टॉप पॉडकास्ट शोज और ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर्स देख सकते हैं। भविष्य में इसमें और कैटेगरी जोड़ी जाएंगी। गेमिंग वीडियो के लिए यूजर अब भी Gaming Explore पेज पर ट्रेंडिंग वीडियो देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें