जरूरी बात: अगर आपकी प्राइवेट तस्वीरें या वीडियो लीक हो जाएं तो क्या करें? जानिए हटाने के तरीके
सरकार व सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए अगर कभी आपके साथ या आपके किसी जानने वाले के साथ ऐसा होता है, तो घबराने के बजाय कुछ ठोस कदम उठाकर आप अपनी निजता की रक्षा कर सकते हैं। नीचे दिए गए तरीके आपकी मदद कर सकते हैं...

विस्तार
हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में ऐसी घटनाओं पर सुनवाई हुई, जिनमें महिलाओं और किशोरियों की निजी तस्वीरें या वीडियो बिना सहमति के इंटरनेट पर लीक कर दिए गए थे। कोर्ट ने इसे गंभीर मानसिक पीड़ा पहुंचाने वाला बताया और सरकार व सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश दिए अगर कभी आपके साथ या आपके किसी जानने वाले के साथ ऐसा होता है, तो घबराने के बजाय कुछ ठोस कदम उठाकर आप अपनी निजता की रक्षा कर सकते हैं। नीचे दिए गए तरीके आपकी मदद कर सकते हैं...
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Instagram, Facebook, X, YouTube) पर इन-बिल्ट रिपोर्ट फीचर का इस्तेमाल करें। प्लेटफॉर्म को स्पष्ट रूप से बताएं कि यह कंटेंट आपकी सहमति के बिना अपलोड किया गया है। भारत में IT नियम 2021 और संशोधित नियम 2023 के अनुसार, सभी प्लेटफॉर्म को 24 घंटे में शिकायत स्वीकार करनी होती है और अधिकतम 15 दिनों में समाधान देना होता है।
यदि कंटेंट किसी वेबसाइट पर है जिसे आप नियंत्रित नहीं करते, तो WHOIS टूल के जरिए वेबसाइट के मालिक की जानकारी खोजकर उन्हें ईमेल करें। Calm और प्रोफेशनल भाषा में उन्हें हटाने की विनती करें।
- YouTube: 21 जुलाई से बंद हो रहा है यह फीचर, 10 साल पहले हुआ था लॉन्च, निराश होंगे ट्रेडिंग वीडियोज के दीवाने
- सबसे सस्ता 3GB वाला प्लान, 84 दिनों की वैधता भी
- Tech Tips: स्मार्ट रिंग खरीदने से पहले इन पांच बातों का रखें ख्याल, नहीं तो बर्बाद होंगे पैसे
- Gemini: अब जेमिनी एप में भी Veo 3 का सपोर्ट, एक क्लिक में फोटो से बना सकेंगे वीडियो