आज से सेल शुरू, मात्र 1 रुपये में स्मार्टफोन खरीदने का मौका

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 20 Jul 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi India's Mi 2nd Anniversary Sale Starts Today

    श्‍याओमी भारत में अपनी दो साल पूरे होने के मौके पर सेकेंड एनिवर्सरी मना रही है। इसे मौके पर कंपनी ने 20 जुलाई से तीन दिवसीय कार्निवल (कॉन्टेस्ट एंड डिस्काउंट सेल ऑफर) का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान कंपनी कॉन्टेस्ट आयोजित करेगी। कुछ प्रोडक्ट की कीमत में अस्थाई कटौती की जाएगी। मी सेकेंड एनिवर्सरी कार्निवल के दौरान 1 रुपये के फ्लैश डील भी मिलेंगे।

    कार्निवल सेलेब्रेशन के दौरान श्याओमी फ्लैश डील में अपनी वेबसाइट पर रजिस्टर्ड यूजर को मात्र 1 रुपये में डिवाइस मुहैया कराएगी। सेल के पहले दिन 10 श्याओमी मी5 स्मार्टफोन और 100 मी पावर बैंक (20000 mAh) इस डील के तहत उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन

    इस तरह 21 जुलाई को 10 श्याओमी रेडमी नोट 3, 100 मी बैंड और 100 मी ब्लूटूथ फ्लैश डील के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। फ्लैश डील सेल हर दिन दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इस सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए सेल की खबर को 19 जुलाई से पहले फेसबुक पर शेयर करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    श्याओमी मी4 की कीमत 4000 रुपये कम

    आज से सेल शुरू, मात्र 1 रुपये में स्मार्टफोन खरीदने का मौका

    श्याओमी ने अपने स्मार्टफोन मी4 और मी5 की कीमत में कटौती का भी ऐलान किया है। श्याओमी इंडिया हेड मनु जैन ने ट्विटर पर इस कटौती की जानकारी दी है। मी4 की कीमत में 4,000 रुपये और मी 5 की कीमत में 2000 रुपये की स्थाई तौर पर कटौती की गई है।

    मी4 की कीमत 14,999 रुपये थी जो अब 10,999 रुपये में mi.com पर उपलब्ध होगा। मी5 की कीमत 24,999 रुपये थी जो 22,999 रुपये में इस सेल के दौरान उपलब्ध होगा।

    फ्लैश डील्स के अलावा श्याओमी 10000 एमएएच मी पावर बैंक, मी इन-इयर कैपसूल हेडफोन और मी इन-इयर हेडफोन प्रो गोल्ड को सीमित संख्या में बेचेगी।

    मी सेकेंड एनिवर्सरी की वेबसाइट पर गेम खेलने पर कंपनी मी कैश कूपन और मुफ्त मी मैक्स देगी। कीमत की कटौती सिर्फ ब्लूटूथ स्पीकर के लिए की जाएगी। यह 700 रुपये के डिस्काउंट के साथ इन तीन दिनों तक 1,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें