फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से चला सकते हैं आप अपना बैंक अकाउंट

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Wed, 20 Jul 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
Social media is changing your bank!
फोटो : istock

    किसी भी बडे बैंक के साथ अब अगर अपना अकाउंट खोलना है तो टेक्नोलॉजी की भूमिका अहम हो गई है। अब बैंक नए ग्राहकों से फोटो नहीं मांगते बल्कि सेल्फी से ही काम चल जाता है। फेसबुक और ट्विटर की मदद से भी अब कई तरह के बैंकिंग ट्रांजेक्शन किये जा सकते हैं।

    फेडरल बैंक ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसे डाउनलोड करके बस सेल्फी लीजिए, अपने आधार कार्ड को स्कैन कीजिये और सेविंग अकाउंट तुरंत खुल जाएगा। फॉर्म भरने का चक्कर ही खत्म। फेसबुक पर यदि आपकी प्रोफाइल है तो आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और दूसरे बैंक भी आपको पैसे ट्रांसफर करने की इजाजत देते हैं।

    विज्ञापन

    आपके दोस्तों को पैसे ट्रांसफर करने हैं तो इससे बढ़िया क्या होगा कि वो आपके फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में हों और उनके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी बैंक को पता ना करनी पड़े। एक कूपन कोड अपने अकाउंट से जेनरेट कीजिये और अपने दोस्त को भेज दीजिए। उसके अकाउंट में तुरंत पैसे पहुंच जाएंगे। हां, इसके लिए स्मार्टफोन या टेबलेट पर बैंक के ऐप की जरूरत होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर से भी होगा पैसों का लेन-देन

    फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से चला सकते हैं आप अपना बैंक अकाउंट
    फोटो : reuters

    ट्विटर का इस्तेमाल भी इसी तरह पैसों के लेन-देन के लिए किया जा सकता है। ट्विटर के जरिये पैसे लेने और देने के लिए टू फैक्टर ट्रांक्जैक्शन काम आता है। इसमें सर्विस इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर एक कोड भेजा जाता है। इस कोड को वेबसाइट पर इस्तेमाल करना पड़ता है। उस कोड के बिना ट्रांक्जैक्शन पूरा नहीं होता है। ट्विटर इस्तेमाल करने वाले को उसके अकाउंट पर एक डायरेक्ट मैसेज भी भेजा जाता है ताकि उसे ट्रांक्जैक्शन के बारे में पूरी जानकारी हो।

    करीब साल भर पुरानी इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में करीब 12 करोड़ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इसमें से 10 करोड़ इसका इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन पर करते हैं। पिछले एक साल में ये संख्या और तेजी से बढ़ी है क्योंकि सस्ते स्मार्टफोन बाजार में तेजी से बिक रहे हैं। देश में अब फेसबुक के 15 करोड़ से भी ज्यादा इस्तेमाल करने वाले हैं।

    सोशल मीडिया के जरिए पेमेंट में एक भी धोखाधड़ी का मामला नहीं

    फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से चला सकते हैं आप अपना बैंक अकाउंट
    फोटो : thinkstock

    ये सभी जानते हैं कि युवाओं में फेसबुक काफी पसंद किया जाता है और वो काफी समय स्मार्टफोन के साथ बिताते हैं। ICICI बैंक का दावा है कि जब से सोशल मीडिया के जरिए पेमेंट की सुविधा शुरू की गई है, एक भी धोखाधड़ी का मामला सामने नहीं आया है।

    कंपनियां फेसबुक और ट्विटर पर इसीलिए भरोसा कर सकती हैं क्योंकि इन पर आपके बारे में जानकारी होती है और अक्सर आपकी तस्वीरें भी होती हैं जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि वो अकाउंट आपका ही है। इससे बैंक को आपके बारे में जानकारी इकठ्ठा करने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

    बैंकों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का फायदा ये है कि वो ग्राहकों की बातों पर नजर रख सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जिससे लोगों की शिकायतों और जरूरतों को समझने में मदद मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें