आपके पास भी है एयरटेल या आइडिया का नंबर, तो पढ़िए ये काम की खबर

टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस कम्युनिकेशंस ने हाल ही में चुनिंदा सर्किलों में अपने सीडीएमए ग्राहकों को 93 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा उपलब्ध कराने की बात कही थी। अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने इस प्रतिस्पर्धा में अपने इंटरनेट डेटा की दरों में कटौती करने का ऐलान कर दिया है। आइडिया सेल्युलर और एयरटेल ने 4जी, 3जी और 2जी इंटरनेट डेटा प्लान पर कटौती की है।

अब आइडिया यूजर को 1 जीबी से कम के डेटा पैक में 45 फीसदी तक ज्यादा डेटा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यूजर्स को 67% तक ज्यादा डेटा का लाभ होगा। ज्यादा-इंटरनेट (2 जीबी से 10 जीबी तक) डाटा पैक उपभोग करने वाले उपयोगकर्ताओं ज्यादा फायदेमंद होगा।

कंपनी के मुताबिक पहले 19 रुपये में 3 दिनों के लिए 75MB 2जी डेटा मिलता था। नई दरें लागू हो जाने के बाद 110MB डेटा मिलेगा। ऐसा ही 4G/ 3G डेटा पैक के साथ भी है। 22 रुपये का डेटा पैक खरीदने पर पहले 3 दिन के लिए 65MB डेटा मिलता था, अब 90MB डेटा मिलेगा, यानी 38 फीसदी ज्यादा। आइडिया के 10जीबी 4G/3G डाटा पैक की कीमत 990 रुपये और 2जीबी डाटा पैक की कीमत अब 349 रुपये रखी गई है जो पहले 449 रुपये थी।