iPhone 11 के कैमरे की डिजाइन से आप भी है परेशान, तो इस बीमारी के हैं शिकार

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 21 Oct 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Why iPhone 11 Triple Rear Camera Setup Threaten Users Know Reason
iphone 11 pro max - फोटो : apple

    अमेरिका की आईफोन निर्माता कंपनी एपल (Apple) अपने प्रोडक्ट के डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। हाल ही में लॉन्च हुआ नया आईफोन 11 (iPhone 11) भी का डिज़ाइन और लुक काफी आकर्षक लग रहा है। लेकिन कुछ लोगों को इस फोन के ट्रिपल कैमरा का डिज़ाइन थोड़ा खटक रहा है, क्योंकि वह ट्राइपोफोबिया नामक बीमारी से ग्रसित हैं।

    दरअसल, ट्राइपोफोबिया एक तरह का डर होता है, जिसमें छोटे छिद्रों या आयातों से बने जियोमैट्रिक पैटर्न किसी शख़्स को परेशान करते हैं। यही वजह है कि आईफोन 11 के ट्रिपल कैमरा का डिजाइन कुछ लोगों को परेशान कर सकता हैं।

    विज्ञापन

    ट्राइपोफोबिया से होने वाले डर और परेशानी का सबसे उदाहरण कमल के फूल में दिखने वाले बीच हैं, उसमें छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जो एक खास पैटर्न से लगे होते हैं। छिद्रों का यह पैटर्न ट्राइपोफिबिया से पीड़ित इंसान को परेशान करने लगता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रोफेसर अर्नोल्ड विल्किंस और डॉक्टर जिओफ कोल एसेक्स यूनिवर्सिटी में रिसर्चर हैं। इनका मानना है कि किसी खास पैटर्न से नफरत करना या उससे डरना एक तरह से हमारे शरीर की रक्षात्मक प्रतिक्रिया होती है।

    इसे समझाने के लिए ये दोनों रिसर्चर्स बताते हैं कि कई लोगों को मकड़ी, सांप या बिच्छू से इसलिए डर लगता है, क्योंकि इन जानवरों के शरीर पर पैटर्न बने होते हैं। इसी डर की वजह से इन लोगों को इस पैटर्न में दिखने वाली अन्य चीज़ों या आकृतियों से भी डर लगने लगता हैं। वहीं, इस बीमारी को पैटर्न फोबिया भी कहा जाता है।

    वैसे इस बार लॉन्च हुए आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स की सबसे ख़ास बात उसका ट्रिपल कैमरा ही है। इन कैमरा की मदद से एक ही समय में मल्टीपल वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। आईफोन 11 के प्रो मॉडल में टेलीफोटो, वाइड और अल्ट्रा वाइड कैमरे हैं।

    इसके साथ ही इनमें नाइट मोड के लिए अलग से ऑप्शन दिया गया है, जिसकी मदद से कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें खीचीं जा सकती हैं। लेकिन आईफोन 11 के ये तमाम दिलचस्प पहलू उन लोगों के लिए किसी बुरे सपने की तरह हैं, जिन्हें छिद्रों के पैटर्न से डर लगता हैं, जिन्हें ट्राइपोफोबिया है। इन लोगों को ये पैटर्न देखकर उल्टी जैसा महसूस होने लगता हैं, उनकी हृदयगति बढ़ जाती है और चक्कर आने लगते हैं।

    यही वजह है कि कुछ लोगों ने आईफोन 11 ना ख़रीदने का फ़ैसला किया है। ऐसे ही कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में अपने विचार भी साझा किए है। इन लोगों ने बताया हैं कि जब वो नए आईफोन के बैक पर लगे कैमरों को देखते हैं तो उन्हें कैसा महसूस होता है। लोगों ने बताया हैं कि आईफोन के पुराने मॉडल्स से उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन आईफोन 11 का मॉडल उन्हें डरावना लगता है।

    आईफोन 8 या आईफोन XR में सिंगल रियर कैमरा है, उसमें कुछ अलग तरह का पैटर्न नहीं है। जबकि आईफोन 11 के प्रो और मैक्स वर्जन में तीन कैमरे एक खास पैटर्न में सेट किए गए हैं, जिसकी वजह से ट्राइपोफोबिया से ग्रसित लोगों को परेशानी महसूस हो रही हैं। आईफोन के डिज़ाइनरों ने जब ट्रिपल कैमरा को डिज़ाइन किया तो उन्होंने इस दुर्लभ स्थिति के बारे में शायद नहीं सोचा होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें