Vivo U3 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 21 Oct 2019 11:58 AM IST
Vivo U3 With Triple Rear Camera Setup Launched Know Price And Specifications
Vivo U3 - फोटो : GizPrix / Twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने यू सीरीज के तहत यू3 (Vivo U3) को चीन में लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने वीवो यू10 को भारतीय बाजार में उतारा था। कंपनी ने गेमर्स के लिए गेम स्पेस लॉन्चर और मल्टी ट्रबो जैसे फीचर्स दिए हैं।

    कंपनी ने वीवो यू3 स्मार्टफोन को दो रैम वेरियंट में पेश किया हैं :-

    1. 4जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 999 चीनी युआन (10,000 रुपये)

    2. 6जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 1,199 चीनी युआन (12,000 रुपये)

    ग्राहक इस फोन को स्पेर ब्लू, ब्लैक और ऑनियन ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। फिलहाल, वीवो यू3 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

    वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई और फनटच ओएस 9 कस्टम स्कीन पर काम करेगा। साथ ही ग्राहकों को इस फोन में 6.53 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080X2340 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है।

    कैमरा की बात करें तो, इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वही दूसरी तरफ यूजर्स 16 मेगापिक्सल वाले कैमरा से सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें