Reliance Jio के यूजर्स को लगा झटका, बंद हुए ये दो सबसे सस्ते डाटा पैक

दिग्गज दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आईयूसी (IUC) चार्ज लगाने के बाद एक बार फिर से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। आईयूसी चार्ज वाले प्लान के आने के बाद ही कंपनी ने 19 और 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक को बंद किया है। जियो ने 10 अक्टूबर को आईयूसी के चार पैक्स भारतीय बाजार में उतारे थे। जो यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर ज्यादा कॉल करते हैं, वह इन पैक्स को रिचार्ज करा सकेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को इन प्लान में एक्सट्रा डाटा भी मिलेगा।
आपको बता दें कि उपभोक्ताओं को 19 रुपये वाले रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और 150 एमबी डाटा मिलता था। इसके साथ ही 20 एसएमएस की सुविधा भी दी गई थी। वही दूसरी तरफ 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक में उपभोक्ताओं को 1.05 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल दी जाती थी। इसके अलावा 70 एसएमएस का फायदा भी मिलता था। अब यूजर्स के लिए 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक वाले आईयूसी चार्ज पैक उपलब्ध हैं।
सूत्रों की मानें तो रिलायंस दोनों रिचार्ज प्लान को 2020 तक दोबारा लॉन्च करेगा। इसके साथ ही ट्राई आईयूसी को 1 जनवरी 2020 से हटा सकती है। फिलहाल, ट्राई ने आईयूसी को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। अब सवाल यह है कि आखिर जियो ने ये दो प्लान बंद क्यों हुआ तो आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियम केमुताबिक कोई भी टेलीकॉम कंपनी 25 से ज्यादा प्लान एक साथ लॉन्च नहीं कर सकती है। इसी वजह से जियो ने ये दो प्लान बंद करके तीन नए ऑल इन वन प्लान पेश किए हैं।
- Jio IUC: बची है वैलिडिटी लेकिन दूसरे नंबर पर नहीं लग रहा कॉल तो ऐसे कराएं रिचार्ज
- Jio और BSNL दोनों के पास है यह खास ब्रॉडबैंड प्लान, जानें किसमें है आपको फायदा
- Jio ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, IUC चार्ज रिफंड की मांग की
- सैमसंग का बड़ा एलान, डिलीवरी के 4 घंटे के अंदर होगा प्रोडक्ट का इंस्टॉलेशन