Suchir Balaji: कौन थे सुचिर बालाजी जिन्होंने खोली थी OpenAI की पोल, अब फ्लैट में मिली है लाश
OPENAI Suchir Balaji : शुरुआत में बालाजी ने अपने काम को एक शोध प्रोजेक्ट के रूप में देखा। उनका मानना था कि GPT-3 कोई चैटबॉट नहीं है, बल्कि कंपनियों और कंप्यूटर प्रोग्रामर्स को अन्य सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन बनाने के लिए एक उपकरण के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

विस्तार
26 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी और OpenAI व्हिसलब्लोअर सुचिर बालाजी का शव सैन फ्रांसिस्को में उनके अपार्टमेंट में पाया गया। सैन फ्रांसिस्को के मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने पुष्टि की है कि उनकी मृत्यु का कारण आत्महत्या है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने उनके अपार्टमेंट में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के सबूत नहीं पाए हैं।
सुचिर बालाजी ने OpenAI में एक एआई शोधकर्ता के रूप में काम किया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्होंने कंपनी छोड़ दी। कंपनी के खिलाफ बयानबाजी और कॉपी करने के आरोप के बाद उनका कंपनी में लगातार विरोध हो रहा था। कंपनी छोड़ने के बाद उन्होंने खुलकर यह बात कही कि ChatGPT बनाने वाली कंपनी यानी ओपनएआई ने ऑनलाइन डेटा की नकल करके और इंटरनेट पर मौजूद किसी भी चीज की कॉपी करके कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है। 2022 में ChatGPT के लॉन्च के बाद से OpenAI पर कई मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि कंपनी ने अपने चैटबॉट को प्रशिक्षित करने के लिए कॉपीराइटेड कंटेंट का उपयोग किया।
सुचिर बालाजी ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की और OpenAI और Scale AI में इंटर्नशिप की। 2020 में वे OpenAI में शामिल हुए, जहां पहले से ही कई बर्कले स्नातक काम कर रहे थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार बालाजी ने 2022 की शुरुआत में एक नए प्रोजेक्ट GPT-4 के लिए डेटा संग्रह करना शुरू किया और इंटरनेट पर उपलब्ध सभी अंग्रेजी-भाषा के पाठ का महीनों तक विश्लेषण किया।
शुरुआत में बालाजी ने अपने काम को एक शोध प्रोजेक्ट के रूप में देखा। उनका मानना था कि GPT-3 कोई चैटबॉट नहीं है, बल्कि कंपनियों और कंप्यूटर प्रोग्रामर्स को अन्य सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन बनाने के लिए एक उपकरण के रूप में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, “एक शोध प्रोजेक्ट के साथ आमतौर पर आप किसी भी डेटा पर प्रशिक्षण कर सकते हैं।”
- Mozi: लॉन्च हुआ एक नया सोशल मीडिया एप, फोटो-वीडियो नहीं कर सकते अपलोड, होगी सिर्फ मुद्दे की बात
- Aadhar कार्ड धारकों को सरकार ने दी बड़ी राहत
- Video Seal: Meta ने लॉन्च किया एआई वीडियो वाटरमार्क टूल, डीपफेक रोकने में करेगा मदद
- Aadhar Update: सरकार ने दी बड़ी राहत, फिर से बढ़ाई आधार अपडेट करने की अंतिम तारीख