Aadhar Update: सरकार ने दी बड़ी राहत, फिर से बढ़ाई आधार अपडेट करने की अंतिम तारीख

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Dec 2024 09:28 AM IST
सार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बार फिर से लोगों को बड़ी राहत देते हुए आधार अपडेट की समय सीमा को 6 महीने के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले आधार अपडेट की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 थी जो कि अब 14 जून 2025 हो गई है।

Aadhar Update UIDAl extends free online document upload facility till 14th June 2025
Aadhaar Card Update date - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बार फिर से लोगों को बड़ी राहत देते हुए आधार अपडेट की समय सीमा को 6 महीने के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले आधार अपडेट की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 थी जो कि अब 14 जून 2025 हो गई है। इससे पहले हर बार तीन महीने के लिए आधार अपडेट करने की समय सीमा मिलती थी लेकिन इस बार सरकार ने इसे 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी UIDAI ने एक्स पर एक पोस्ट करके दी है।

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून 2025 तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।

    और पढ़ें...