Mozi: लॉन्च हुआ एक नया सोशल मीडिया एप, फोटो-वीडियो नहीं कर सकते अपलोड, होगी सिर्फ मुद्दे की बात

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Dec 2024 12:35 PM IST
सार

विलियम्स ने बताया कि इस एप को कुछ महीने पहले "एक अपेक्षाकृत छोटे समुदाय" के लिए सॉफ्ट-लॉन्च किया गया था। इसके फीचर्स को लेकर प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक रही हैं, और फाउंडर को यह फीडबैक मिला है कि लोग इस एप के माध्यम से एक साथ मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Mozi Social Networking App Launched to Help Create More Personal Connections details in hindi
Mozi APP - फोटो : MEDIUM

    विस्तार

    यदि आपको भी मौजूदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स आदि पसंद नहीं आ रहे हैं तो आपे लिए अच्छी खबर है। Mozi नाम से एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च हुआ है जो आपकी नई पसंद बन सकता है और आने वाले समय में मौजूदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को टक्कर दे सकता है। Mozi को फिलहाल ios के लिए लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं Mozi एप के बारे में...

    Mozi के फाउंडर इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कहना पसंद नहीं करते हैं। फाउंडर का कहना है कि यह वास्तव में एक मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है, क्योंकि यूजर्स इस पर फोटो या वीडियो पोस्ट नहीं कर सकते। इस प्लेटफॉर्म की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि यूजर्स इस एप का उपयोग करके नए लोगों और अपने परिचितों के साथ एक अर्थपूर्ण तरीके से जुड़ सकते हैं, हालांकि यह एप वर्तमान में केवल iOS पर उपलब्ध है और फाउंडर ने बताया कि Android यूजर्स के लिए एक वेटलिस्ट पहले से ही उपलब्ध है और जल्द ही एक एप रिलीज किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    मीडियम पर एक पोस्ट में एप के फाउंडर इव विलियम्स ने बताया कि वह उन समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें पारंपरिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों को जोड़ने के बजाय अनजान लोगों के बीच कंटेंट साझा करने पर जोर देते हैं। उन्होंने एक वैकल्पिक प्लेटफॉर्म प्रदान करने का लक्ष्य रखा, जो निजी हो, सार्वजनिक प्रोफाइल, फॉलोअर काउंट्स या अजनबियों को सपोर्ट न करे। इस पर कोई प्रभावशाली व्यक्ति (इन्फ्लुएंसर) भी नहीं हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें