Tech Tips: मोबाइल चार्जिंग के दौरान ना करें ये आम गलती, दूसरे रोएंगे, आप फायदे में रहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 May 2024 04:51 PM IST
सार

आपको जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल चार्जिंग की आपकी कुछ आदतें हीं आपके फोन और बैटरी दोनों को खरीब कर रही हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप बैटरी और फोन दोनों को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Do not make these five mistakes while charging your mobile
smartphone battery - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आज सभी मोबाइल फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहे हैं। कुछ मोबाइल के साथ तो चार्जर मिल रहा है, लेकिन कुछ के साथ नहीं मिल रहा है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के बाद भी सभी लोग चार्जिंग को लेकर परेशान हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल चार्जिंग की आपकी कुछ आदतें हीं आपके फोन और बैटरी दोनों को खरीब कर रही हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप बैटरी और फोन दोनों को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • असली चार्जर का इस्तेमाल करें:हमेशा असली और फोन को सपोर्ट करने वाले चार्जर का ही इस्तेमाल करें। मार्केट से कोई भी चार्जर खरीदकर उसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
    • अधिकतम चार्जिंग से बचें:अपने मोबाइल को अधिकतम चार्जिंग से बचाएं, यानी 80-90% तक ही चार्ज करें।
    • फास्ट चार्जिंग से बचें:फास्ट चार्जिंग ही बैटरी की लाइफ को खत्म करती है। 20 वॉट तक के चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • गर्मी से बचें:मोबाइल को गर्म स्थानों या सीधे सूरज की रौशनी में ना रखें, क्योंकि अधिक गर्मी बैटरी के कारण बैटरी फुल सकती है और खराब भी हो सकती है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें