दुनिया के चौथे सबसे अमीर वॉरेन बफेट ने अपनाया iPhone 11, अभी तक कर रहे थे फीचर फोन का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Feb 2020 03:03 PM IST
Warren Buffet Starts using iphone 11, Ditches His Flip Feature Phone
Warren Buffet Flip Feature Phone - फोटो : social media

    वॉरेन बफेट का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हां, अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स वॉरेन बफेट की बात कर रहे हैं। बफेट को एक बड़े दानदाता के अलावा उनकी पहचान बहुत ही सादगी के साथ जीने वाले इंसान के रूप में भी है। आमतौर पर वॉरेन बफेट दान को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वे अपने स्मार्टफोन को लेकर खबरों में हैं।

    दरअसल वॉरेन बफेट अभी तक एक फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अब वे भी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने लगे हैं। बफेट अभी तक सैमसंग का फ्लिप फोन इस्तेमाल कर रहे थे जिसकी कीमत करीब 1,500 रुपये थी। बफेट सैमसंग के जिस फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे थे उसे 2009 में लॉन्च किया गया था और उस फोन का मॉडल Samsung SCH-U320 था।

    वॉरेन बफेट अब आईफोन 11 इस्तेमाल करने लगे हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू में दी है, हालांकि बफेट ने यह भी बताया है कि आईफोन 11 उन्होंने खरीदा नहीं है, बल्कि उन्हें यह फनो तोहफे में मिला है। आईफोन 11 के इस्तेमाल को लेकर बफेट ने कहा है कि वे फोन का इस्तेमाल सिर्फ गेम खेलने और सोशल मीडिया के लिए कर रहे हैं।

    बफेट के पास है 6.31 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉरेन बफेट के पास 8,760 करोड़ डॉलर यानी करीब 6.31 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। बफेट की कंपनी बर्कशायर हेथवे ने हाल ही में दिसंबर 2019 तिमाही के आंकड़े जारी किए थे जिसमें कंपनी का मुनाफा 29.2 अरब डॉलर होने की जानकारी दी गई थी। बता दें कि बर्कशायर हैथवे अमेरिका की सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों में से एक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें