Realme 6 Pro और Realme 6 की लॉन्चिंग तारीख का हुआ खुलासा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Feb 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Realme 6 pro launch date in India on March 5, As Salman Khan is new brand ambassador
Realme 6, Realme 6 Pro - फोटो : TWITTER

    रियलमी ने दो नए स्मार्टफोन Realme 6 और Realme 6 Pro की लॉन्चिंग का एलान कर दिया है। रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो को अगले महीने 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग तारीख की घोषणा के साथ ही रियलमी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को ब्रांड एंबेसेडर बनाने का एलान किया है। रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो की लॉन्चिंग नई दिल्ली में एक इवेंट मे होगी।

    Realme 6 और Realme 6 Pro की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्चिंग तारीख के अलावा फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी है। रियलमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर माधव सेठ ने ट्वीट करके बताया है कि रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं माधव सेठ ने यह भी बताया है कि रियलमी 6 सीरीज के फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन

    इससे पहले Realme 6 को हाल ही में वाई-फाई अलायंस डाटाबेस पर देखा गया था जिसके मुताबिक इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन में 4300mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G पेश किया है जिसमें एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 दिया गया है।Realme X50 Pro 5G का कैमरा

    इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। कैमरे के साथ 20x हाइब्रिड जूम मिलेगा। फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें 32 और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें