Lenovo ने सबसे खास ऑडियो डिवाइस भारत में किए लॉन्च, शुरुआती कीमत 1,999 रुपये

लेनोवो (Lenovo) ने अपनी सबसे खास ऑडियो सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में HT10 Pro इयरबड्स, HT 20 इयरबड्स, HE18 वायरलेस इयरफोन और HD116 वायरलेस हेडफोन शामिल हैं। कंपनी ने चारों डिवाइसेज में बेहतर साउंड क्वालिटी, एक्सट्रा बास और EQ तकनीक का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए इन सभी डिवाइसेज में ब्लूटूथ 5.0 मिला है। वहीं, ग्राहक इन सभी डिवाइसेज को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं लेनोवो के लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

HT10 Pro इयरबड्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस इयरबड्स में डुअल ईक्यू मोड, एक्ट्रा बास और स्टैंड्रर्ड मोड जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस इयडबड्स में 200 एमएएच की बैटरी और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिला है। कंपनी ने दावा किया है कि इन इयरबड्स की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे 48 घंटे तक काम करेगी। वहीं, इन इयडबड्स की कीमत 4,499 रुपये है।

HT 20 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस इयरबड्स में डुअल ईक्यू मोड, एक्ट्रा बास और स्टैंड्रर्ड मोड जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस इयडबड्स में 200 एमएएच की बैटरी और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिला है। कंपनी ने दावा किया है कि इन इयरबड्स की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे 25 घंटे तक काम करेगी। वहीं, इन इयडबड्स की कीमत 3,799 रुपये है।