Semiconductor: सेमीकंडक्टर टैरिफ का प्लान फिलहाल टाल सकता है यूएस, चीन से रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई पर जोर

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Thu, 20 Nov 2025 02:06 PM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वादा किया गया सेमीकंडक्टर टैरिफ अभी जल्दी लागू नहीं किया जाएगा। कुछ सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन इस फैसले पर सावधानी से आगे बढ़ रहा है, ताकि चीन नाराज न हो और रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई में कोई दिक्कत न आए।

विज्ञापन
trump semiconductor plant likely to get delayed
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अमेरिकी अधिकारियों ने इशारा दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लंबे समय से वादा किया गया सेमीकंडक्टर टैरिफ अभी जल्दी लागू नहीं किया जाएगा। यानी उनकी आर्थिक नीति का एक बड़ा कदम फिलहाल टाल सकता है। यह बात पिछले कुछ दिनों में सरकारी और निजी क्षेत्र के कई हितधारकों को बताई गई है। कुछ सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन इस फैसले पर सावधानी से आगे बढ़ रहा है, ताकि चीन नाराज न हो और रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला राष्ट्रपति की मंजूरी पर निर्भर करेगा और जरूरत पड़ने पर किसी भी समय 100% से ज्यादा टैरिफ भी लगाया जा सकता है।टैरिफ की चर्चा बदली, वॉइट हाउस ने किया इनकारअगस्त में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका सेमीकंडक्टर इंपोर्ट पर लगभग 100% टैरिफ लगाएगा, लेकिन उन कंपनियों को छूट मिलेगी जो अमेरिका में चिप मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं या करने का वादा कर चुकी हैं। पहले कहा जा रहा था कि टैरिफ जल्द लागू होगा, अब अधिकारी कह रहे हैं कि फैसला फिलहाल टल सकता है।

    समय और शर्तों पर अभी भी चर्चा जारी है

    वॉइट हाउस ने इन रिपोर्ट्स को 'फेक न्यूज' बताया। वहीं, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि उनकी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चीन ने भी बयान दिया कि दोनों देशों को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहिए ताकि सप्लाई चेन स्थिर रहे।

    विज्ञापन

    ट्रंप पर महंगाई और चीन से रिश्तों के संतुलन का दबाव

    अगर टैरिफ में देरी होती है या दायरा कम किया जाता है, तो यह फैसला छुट्टियों के समय लिया जाएगा जब उपभोक्ता पहले ही महंगाई से परेशान हैं। चिप महंगे होने पर स्मार्टफोन, टीवी, रेफ्रिजरेटर जैसे गैजेट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं। एक प्रस्ताव यह भी था कि जिन इलेक्ट्रॉनिक चीजों में जितने ज्यादा चिप होंगे, उन पर उतना ज्यादा टैक्स लगे

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्रंप ने हाल ही में 200 से ज्यादा खाद्य उत्पादों पर लगे टैरिफ हटाए थे

    ट्रंप चीन के साथ बनी नाजुक व्यापार युद्धविराम (ट्रेड ट्रूस) भी बनाए रखना चाहते हैं। पिछले महीने दक्षिण कोरिया में ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात में दोनों देशों ने तनाव कम करने पर सहमति जताई थी।

    कैसे शुरू हुई जांच?

    अप्रैल में अमेरिकी प्रशासन ने दवाओं और सेमीकंडक्टर इंपोर्ट की जांच शुरू की थी। उनका कहना है कि विदेशों पर ज्यादा निर्भरता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। ट्रंप का मानना है कि टैरिफ लगाने से उन फैक्ट्री जॉब्स को वापस लाया जा सकता है, जो वर्षों में चीन जैसे देशों में चले गए थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें