Strong Password: अपना अकाउंट हमेशा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आज ही अपनाएं ये आसान तरीके, कभी नहीं होगा हैक

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 20 Nov 2025 06:01 PM IST
सार

Online Safety:

डिजिटल लाइफ में सिक्योर रहने के लिए एक मजबूत पासवर्ड बनाना बहुत जरूरी है, लेकिन कभी-कभी लोग कठिन पासवर्ड बनाकर भूल जाते हैं। जिसके लिए यहां कुछ आसान से तरीकें दिए गए हैं, जो आपको मजबूत पासवर्ड बनाने व उसे याद रखने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
you want keep your account safe forever then adopt these easy methods today never hacked
Password - फोटो : Freepik

    विस्तार

    डिजिटल दुनिया में हर चीज पासवर्ड से सुरक्षित होती है। आपका फोन, ईमेल, बैंक एप, सोशल मीडिया अकाउंट्स लॉगिन सब कुछ। इसलिए एक मजबूत पासवर्ड बनाना और उसे समय-समय पर बदलना बेहद जरूरी है। इसी से डिजिटल सुरक्षा की पहल हो सकती है।

    जितना लंबा पासवर्ड, उतना सुरक्षित

    Password
    Password - फोटो : Freepik

    किसी भी अकाउंट का पासवर्ड बनाते समय ध्यान रखें कि वह 12 से 15 कैरेक्टर का होना चाहिए। लंबे पासवर्ड को क्रैक करने में हैकर को ज्यादा समय लगता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढे: WhatsApp: क्या वाट्सएप की खामी से हुआ डाटा लीक? यूजर्स के नंबर-प्रोफाइल फोटो पब्लिक होने का सच क्या यहां जानिए

    ऐसे बनेगा मजबूत पासवर्ड

    Password
    Password - फोटो : Freepik

    पासवर्ड को मजबूत बनाने के लिए A–Z (बड़े अक्षर), a–z (छोटे अक्षर), 0–9 (संख्याएं) का मिश्रण होना जरूरी है। इसके साथ हैजटैग ( #), एट साइन (@), डॉलर चिह्न ($), प्रतिशत चिह्न (%), विस्मयादिबोधक चिह्न ( ! )Exclamation mark / point) का भी प्रयोग करें। जितना जटिल पैटर्न होगा, उतना सुरक्षित होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें