सुविधा: जल्द कर सकेंगे सैटेलाइट नेटवर्क से फोन कॉल, एलन मस्क ने की पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Jan 2025 01:48 PM IST
सार

यह सेवा मोबाइल फोन को सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट करने में सक्षम बनाएगी, जिससे पारंपरिक सेलुलर इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। इसका उद्देश्य दूरस्थ और अलग-थलग क्षेत्रों में भी टेक्स्ट, कॉल और इंटरनेट ब्राउजिंग को संभव बनाना है, जहां सामान्य सेल टॉवर उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
Starlink satellite to cell phone service testing starts on January 27
SpaceX Starlink - फोटो : SpaceX

    विस्तार

    SpaceX के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की है कि Starlink का Direct-to-Cell सैटेलाइट सर्विस 27 जनवरी से अपने बीटा परीक्षण चरण में प्रवेश करेगी। यह घोषणा उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर की। यह कदम पारंपरिक ग्राउंड-आधारित सेल टावरों पर निर्भरता के बिना वैश्विक मोबाइल कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ी प्रगति का संकेत देता है। एलन मस्क ने X पर लिखा, "Starlink सैटेलाइट से सीधे सेलफोन इंटरनेट कनेक्शन का बीटा टेस्ट 3 दिनों में शुरू हो रहा है।"

    यह सेवा मोबाइल फोन को सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट करने में सक्षम बनाएगी, जिससे पारंपरिक सेलुलर इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। इसका उद्देश्य दूरस्थ और अलग-थलग क्षेत्रों में भी टेक्स्ट, कॉल और इंटरनेट ब्राउजिंग को संभव बनाना है, जहां सामान्य सेल टॉवर उपलब्ध नहीं हैं।

    विज्ञापन

    IBC Group के संस्थापक मारियो नवफल ने इसे "स्पेस में सेल टावर" करार दिया, जो डेड जोन को खत्म करने और मोबाइल संचार को बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। खास बात यह है कि उपयोगकर्ताओं को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नए फोन या अतिरिक्त हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं होगी। यह मौजूदा उपकरणों के साथ काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें