अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
आज की इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL कुछ वार्षिक प्लान के बारे में बताएंगे। BSNL के इस प्लान निजी कंपनियों की नींद उड़ा दी है।
खास बात यह है कि बीएसएनएल टेलीकॉम सेक्टर में एकमात्र ऐसा प्रदाता है, जो 365 दिनों से लेकर 425 दिनों तक की वैधता वाले रिचार्ज प्लान्स प्रदान करता है।
इस प्लान को चुनने का मतलब है कि आपको 2026 तक किसी अन्य रिचार्ज की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
बीएसएनएल इस रिचार्ज प्लान के साथ 365 दिनों की शानदार वैधता प्रदान करता है। इसके फायदों की बात करें, तो यूजर्स पूरे साल बिना किसी अतिरिक्त प्लान के सभी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।
यदि आप एक भारी डाटा उपयोगकर्ता हैं, तो यह प्लान आपके लिए उपयुक्त है क्योंकि इसमें कुल 600GB डाटा मिलता है।
फ्री कॉलिंग और भरपूर डेटा के अलावा, इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं, जो जियो, एयरटेल और वीआई के समान है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें