TRAI: पहले ट्राई ने कहा- कॉलिंग वाले स्पेशल प्लान की करेंगे जांच, बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Jan 2025 09:39 AM IST
सार

दिसंबर 2024 में TRAI ने दूरसंचार ऑपरेटरों को कम लागत वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) प्लान और सस्ते वॉयस और एसएमएस-ओनली विकल्प पेश करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश का पालन करते हुए जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने नए प्लान लॉन्च किए हैं, हालांकि इन प्लानों की कीमतों को लेकर आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
TRAI to test Jio Airtel and VI voice and SMS only plans Details in hindi
mobile - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    हाल ही में Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने सिर्फ कॉलिंग के लिए नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, हालांकि पहली नजर में ये प्लान यूजर्स के लिए फायदेमंद नहीं लग रहे। इन प्लान को उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के इन प्लान में कोई डाटा नहीं मिलता है। अब टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने कहा है कि वह इन प्लान की जांच करेगा और सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगा।

    TRAI ने नए रिचार्ज प्लान को लेकर क्या कहा?

    TRAI X POST
    TRAI X POST - फोटो : X

    दिसंबर 2024 में TRAI ने दूरसंचार ऑपरेटरों को कम लागत वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) प्लान और सस्ते वॉयस और एसएमएस-ओनली विकल्प पेश करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश का पालन करते हुए जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने नए प्लान लॉन्च किए हैं, हालांकि इन प्लानों की कीमतों को लेकर आलोचना हो रही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें