Scam Alert: ठगी का नया तरीका बना सकता है कंगाल! सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगाया लाखों का चूना

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 07 Sep 2023 04:05 PM IST
सार

27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ ठगी के लिए जालसाजों ने उसके आधार डिटेल का इस्तेमाल किया गया है। पीड़ित को कहा गया कि वह गैरकानूनी शिपमेंट में शामिल है और उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Software engineer loses nearly 5 lakh in courier scam dont do these mistake to avoid online fraud
Scam Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में ऑनलाइन स्कैम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्कैमर्स ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब पुणे के एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इंजीनियर के साथ कूरियर स्कैम हुआ है, जिसमें उसके साथ लगभग 5 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

    27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ ठगी के लिए जालसाजों ने उसके आधार डिटेल का इस्तेमाल किया गया है। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब पीड़ित को सुबह लगभग 10:30 बजे एक अज्ञात नंबर से एक स्पैम कॉल आया। पीड़ित को कहा गया कि वह गैरकानूनी शिपमेंट में शामिल है और उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन

    कॉल करने वाले ने दावा किया कि पीड़ित के आधार क्रेडेंशियल्स के तहत मोबाइल हैंडसेट और पासपोर्ट वाला एक कूरियर ताइवान भेजा गया था। गैरकानूनी शिपमेंट के लिए व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कार्रवाई को असली दिखाने के लिए जालसाज ने चालाकी से पीड़ित को साइबर अपराध विभाग के कथित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से कनेक्ट करने का निर्देश दिया। पीड़ित को इस नकली 'डीसीपी' के साथ वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उसका डर और बढ़ गया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें