काम की बात: फोन का पासवर्ड भूल जाएं तो ऐसे करें अनलॉक, डाटा भी नहीं होगा डिलीट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 07 Sep 2023 01:40 PM IST
how to unlock smartphone without losing data while forgot the password
Smartphone Tips - फोटो : अमर उजाला

    फोन का पासवर्ड भूल जाने पर फोन को आमतौर पर रिसेट करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, ऐसा करने से अपना डाटा डिलीट हो जाता है। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से डाटा को बचाते हुए फोन को अनलॉक किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके ऐसी स्थिति में फंसने पर मददगार हो सकते हैं। चलिए जानते हैं।

    Smartphone Tips
    Smartphone Tips - फोटो : iStock

    गूगल अकाउंट का उपयोग करें

    फोन पासवर्ड भूलने पर उसे अनलॉक करने का यह सबसे आसान और कामयाब तरीका है। यदि आपका एंड्रॉयड फोन गूगल अकाउंट से जुड़ा है और आपने गूगल के लिए फोन को अनलॉक करने के लिए गूगल क्रेडेंशियल्स का उपयोग किया है, तो आप अपने फोन को अनलॉक करने के लिए गूगल अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं। पांच बार गलत पासवर्ड दर्ज करने पर आपको Forgot Your Password ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से आप ईमेल आईडी की मदद से पासवर्ड को रीसेट कर सकते हैं। बाद में फोन में नया पासवर्ड दर्ज करें और फोन अनलॉक हो जाएगा।

    Smartphone Tips
    Smartphone Tips - फोटो : iStock

    Find My device

    एंड्रॉयड फोन को अनलॉक करने के लिए आप गूगल फाइंड माय डिवाइस की भी मदद ले सकते हैं। इस एप को चोरी हुए, खोए हुए फोन को खोजने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। एप की मदद से आप फोन को साइलेंट होने पर भी रिंग कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप फोन के डाटा को डिलीट भी कर सकते हैं और फोन को लॉक भी कर सकते हैं। हालांकि, आपके फोन में जो ईमेल आईडी है उसी आईडी से आपको Find My device में लॉगिन करना है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें