Upcoming Phone: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फ्लैगशिप फोन, लिस्ट में आईफोन 15 सीरीज भी शामिल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 07 Sep 2023 05:02 PM IST
सार

भारत में Honor 90 5G की लॉन्च तारीख का कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। इस फोन के साथ कंपनी भारत में वापसी करने वाली है।

These flagship phones will be launched in India next week included iPhone 15 series and Honor 90 5G
Upcoming Phone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक मार्केट के लिए सितंबर का दूसरा सप्ताह बहुत खास रहने वाला है। इस सप्ताह भारत में कई फ्लैगशिप फोन लॉन्च होने वाले हैं। एपल अपने 12 सितंबर के 'Wonderlust' इवेंट में नई आईफोन सीरीज को पेश करने वाला है। इस सीरीज के तहत आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को पेश किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं Honor 90 5G के साथ ऑनर भी भारत में अपनी वापसी की तैयारी कर रहा है। चलिए जानते हैं इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    एपल आईफोन 15 सीरीज को अगले सप्ताह 12 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। एपल के मेगा इवेंट को क्यूपर्टिनो कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा। Wonderlust इवेंट में कंपनी नए आईफोन की घोषणा करेगी। iPhone 15 सीरीज को इस बार कई सारे बदलाव के साथ रिलीज किया जा सकता है।

    iPhone 15 को लेकर इस बार सबसे ज्यादा चर्चा चार्जिंग और टाइप-सी पोर्ट को लेकर है। एपल ने तो आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन लीक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि iPhone 15 सीरीज को टाइप-सी पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं बेस वेरियंट आईफोन के कैमरा सेंसर में भी बड़ा बदलाव देखने मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें