सैमसंग PRISM: भारत में लॉन्च हुआ इंजीनियरिंग छात्रों के साथ एआई, आईओटी, 5 जी पर नया इंडस्ट्री-एकेडमिक प्रोग्राम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jul 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Samsung has launched its industrial training program called Samsung PRISM to stimulate the Indian innovation ecosystem
SAMSUNG PRISM - फोटो : SAMSUNG

    स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने इंजीनियरिंग छात्रों को कृत्रिम मेधा (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और 5जी जैसी प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए ‘प्रिज्म’ कार्यक्रम की शुरूआत की है। यह एक तरह का औद्योगिकी-अकादमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। सैमसंग ने एक बयान में कहा, ‘‘इस कार्यक्रम का मकसद भारतीय छात्रों में नवोन्मेष को प्रोत्साहित करना और उन्हें उद्योग की जरूरत के हिसाब से तैार करना है।’’

    कंपनी ने कहा कि इसका संचालन उसका बंगलूरू स्थित सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट (एसआरआई-बी) करेगा। यह कोरिया के बाहर सैमसंग का सबसे बड़ा शोध-विकास (आरएंडडी) केंद्र है। इस कार्यक्रम में ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेजों को शामिल किया जाएगा जो भारत सरकार के राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान रैकिंग प्रणाली (एनएआरएफ) में शीर्ष पर हैं। एसआरआई-बी ने अब तक 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ एमओयू साइन किए हैं। यह अगले कुछ महीनों में और भी कॉलेजों को अपने साथ जोड़ेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Samsung का शानदार स्मार्टफोन Galaxy A01 Core हुआ लॉन्च, मिली 3,000 एमएएच की बैटरी

    इस कार्यक्रम के तहत सैमसंग विभिन्न परियोजना पर काम करेगा। प्रत्येक परियोजना में छात्रों की टीम, एक प्रोफेसर और सैमसंग के एसआरआई-बी से एक प्रशिक्षक शामिल होंगे। छात्रों को एसआरआई-बी के साथ संयुक्त रूप से शोधप्रकाशित करने और पेटेंट फाइल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एसआरआई-बी के प्रबंध निदेशक दीपेश शाह ने कहा, “सैमसंग प्रिज्म कार्यक्रम सार्थक नवोन्मेष के साथ लोगों के जीवन को बदलने के हमारे मिशन का एक प्रमाण है। यह कार्यक्रम हमारे इंजीनियरिंग छात्रों को सैमसंग के साथ काम करने का अवसर देगा। यह उन्हें उद्योग के लिए तैयार करने, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाया कदम होगा।”

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें