Samsung का शानदार स्मार्टफोन Galaxy A01 Core हुआ लॉन्च, मिली 3,000 एमएएच की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 22 Jul 2020 10:10 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर स्मार्टफोन इंडोनेशिया में हुआ लॉन्चमिली 3,000 एमएएच की बैटरीकीमत है IDR 1,099,000 (करीब 5,500 रुपये)

विज्ञापन
Samsung Galaxy A01 Core smartphone launched in Indonesia know price and specifications in detail
Samsung Galaxy A01 Core - फोटो : Techupdate3

    विस्तार

    कोरियन टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपना किफायती स्मार्टफोन गैलेक्सी ए01 कोर (Samsung Galaxy A01 Core) इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में एक जीबी रैम के साथ एंड्रॉयड गो एडिशन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1.5 गीगाहर्ट्ज वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक गैलेक्सी ए01 कोर की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर स्मार्टफोन को 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत IDR 1,099,000 (करीब 5,500 रुपये) है, लेकिन 23 जुलाई 2020 तक इसे IDR 999,000 (करीब 5,000 रुपये) कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन बाजार में ब्लू, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर में 5.3 इंच का एचडी प्लस टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1480 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वाड-कोर चिपसेट के साथ एक जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें