Airtel के ग्राहकों को लगा झटका, बंद हुआ यह शानदार रिचार्ज प्लान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Jul 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Airtel discontinue rs 2398 truly unlimited annual prepaid plan know in detail
airtel

    भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने ग्राहकों को झटका देते हुए लंबी वैधता वाले 2,398 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है। इस रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलता था। वहीं, अब इस रिचार्ज प्लान को कंपनी की आधिकारिक साइट से भी हटा दिया गया है।

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    एयरटेल का 2,398 रुपये वाला प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 1.5 जीबी डाटा मिलता था। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई थी। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी इस प्लान में उपभोक्ताओं को प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में देती थी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की थी।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी एयरटेल के अन्य रिचार्ज प्लान की जानकारी

    AIRtel
    AIRtel

    Airtel का 1,498 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में 24 जीबी डाटा के साथ 3,600 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको एयरटेल एक्सट्रीम, हेलो ट्यून और विंक म्योजिक प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें