रिलायंस जियो यूजर्स को मिला नया अपडेट, अब लैंडलाइन की कॉल का मोबाइल से दे सकेंगे जवाब

रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। जियो लगातार उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए अपने सेवाओं को बेहतर बना रही है। इतना ही नहीं बीते कई सालों में कंपनी ने इंटरनेट को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाया है। अब जियो ने अपनी लैंडलाइन सेवा को अपडेट किया है, जिसको फाइबर के साथ लॉन्च किया था। इस अपडेट के जरिए यूजर्स लैंडलाइन की कॉल का जवाब अपने फोन से दे सकेंगे।
दरअसल, रिलायंस जियो ने जियो कॉल (Jio Call App) एप को पेश किया है, जिसके जरिए लैंडलाइन की कॉल का जवाब मोबाइल से दिया जा सकेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को लैंडलाइन के नंबर से वीडियो कॉल करने की सुविधा भी मिलेगी।
जियो के ग्राहक अब इस एप के जरिए लैंडलाइन के नंबर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। कॉलिंग करने के लिए यूजर के पास एक जियो सिम और जियो फाइबर कनेक्शन होना अनिवार्य है। वहीं, जियोकॉल एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध है।
कॉल करने के लिए आपको सबसे पहले जियोकॉल एप में जाकर फिक्स्डलाइन प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका दस अंकों वाले लैंडलाइन नंबर कॉन्फिगर हो जाएगा। अब आप लैंडलाइन नंबर से कॉल करने के साथ कॉल का जवाब दे सकेंगे। इसके अलावा आपको जियो टीवी फाइबर से वीडियो कॉल की सुविधा भी मिलेगी।
जियो अपने ग्राहकों को इस एप में आरसीएस (RCS) की सेवा देगा, जिसमें एसएमएस, रिच कॉल, ग्रुप चैट, फाइल शेयरिंग और स्टिकर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। लेकिन इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए अन्य कॉन्टैक्ट्स के पास भी आरसीएस सर्विस होनी चाहिए।
- Realme X2 Pro की ब्लाइंड सेल आज, 20 को लॉन्च होगा 90 हर्ट्ज डिस्प्ले वाला यह फोन
- जियो के आईयूसी प्लान और दूसरी कंपनियों के रिचार्ज प्लान में नहीं ज्यादा अंतर, पढ़ें पूरी खबर
- आपके Whatsapp पर आया यह वीडियो, तो हो जाए सावधान, नहीं तो हैक होगी निजी जानकारी
- बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 420 जीबी डाटा, ऐसे उठाएं फायदा