Realme X2 Pro की ब्लाइंड सेल आज, 20 को लॉन्च होगा 90 हर्ट्ज डिस्प्ले वाला यह फोन

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बहुत कम समय में बेहतर पकड़ बनाने वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme का नया फोन Realme X2 Pro 20 नवंबर को लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च से पहले एक ऑफर पेश किया है जिसके तहत 18 नवंबर यानी आज ब्लाइंड सेल होगी। इस ब्लाइंड सेल में ग्राहक को 1000 रुपये एडवांस देने होंगे। 20 नवंबर को इस फोन के साथ 5 सीरीज के लेटेस्ट 5एस ( Realme 5s) भी लॉन्च होगा।
ब्लाइंड सेल में सफल रहने वाले ग्राहकों को फ्लैश सेल में फोन का स्टॉक खत्म हो जाने का डर नहीं रहेगा। इस ब्लाइंड सेल का आयोजन कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर करेगी। 1000 रुपये अदा करने के बाद आप Realme X2 Pro बुक कर पाएंगे। बाकी के रुपये आपको 20 नवंबर को जमा करने पड़ेंगे। वहीं, एक और मुख्य बात यह है कि कंपनी ने अभी तक अपने इस फोन की कीमत के बारे में नहीं बताया है।
ग्राहकों को इस फोन में क्वाड रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही यूजर्स 48 मेगापिक्सल वाले सेंसर के जरिए बेहतरीन तस्वीर क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी देगी। स्पेसिफिकेशन्स देखें तो ऐसा लगता है कि यह फोन रेडमी नोट प्रो और रेडमी नोट को कड़ी टक्कर देगा। वहीं, रियलमी 5 एस की कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
- जियो के आईयूसी प्लान और दूसरी कंपनियों के रिचार्ज प्लान में नहीं ज्यादा अंतर, पढ़ें पूरी खबर
- Redmi K30 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
- आपके Whatsapp पर आया यह वीडियो, तो हो जाए सावधान, नहीं तो हैक होगी निजी जानकारी
- बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 420 जीबी डाटा, ऐसे उठाएं फायदा