बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 420 जीबी डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने पुराने और नए उपभोक्ताओं के लिए रिवाइवल पैक्स के तहत 998 रुपये वाला नया प्रीपेड एसटीवी प्लान लॉन्च किया है। कंपनी इस रिचार्ज पैक के जरिए ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

वहीं, यूजर्स को 998 रुपये के प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन दो जीबी डाटा (कुल 420 जीबी डाटा) मिलेगा। सूत्रों की मानें तो बीएसएनएल इस पैक के जरिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगा। वहीं, यह प्रीपेड प्लान केवल केरल के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन अन्य सर्कल्स में इस प्लान को कब पेश किया जाएगा, इसकी अधिक जानकारी नहीं मिली है।

बीएसएनएल का 998 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को कंपनी के इस प्लान में सिर्फ दो जीबी डाटा (कुल 420 जीबी डाटा) ही मिलेगा। साथ ही उन्हें वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं, इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इससे पहले कंपनी ने 997, 365 और 97 रुपये वाले प्रीपेड पैक्स भारतीय बाजार में उतारे थे।
आपको बता दें कि फ्रीबीइस ऑफर (Freebies Offer) के तहत कंपनी अपने यूजर्स को प्रतिदिन दो जीबी डाटा सिर्फ 210 दिनों (सात महीने) के लिए देगी। इसके अलावा यूजर्स को पहले दो महीने के लिए कॉलर ट्यून की सुविधा भी मिलेगी। अगर उपभोक्ता डाटा को समय से पहले खत्म कर देते हैं, तो उनकी इंटरनेट स्पीड को कम कर 40 केबीपीएस कर दिया जाएगा।
- जियो गीगा फाइबर को इंटरनेट की स्पीड के मामले में मिली पटखनी, जानें कौन है सबसे आगे
- रिपोर्ट से हुआ खुलासा, परिवार और रिश्तों को लेकर सबसे ज्यादा किए गए ट्वीट
- अब यूजर तय करेगा उसका ट्वीट रिट्वीट होगा या नहीं, नियम बदल सकता है ट्विटर
- किसी भी वक्त हैक हो सकते हैं ब्लूटूथ गैजेट्स, लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी