Jio का एक और सरप्राइज धमाका, यूजर्स को 3,300 रुपये तक का फायदा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Dec 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio The Happy New Year Surprise offer Cashback upto Rs 3300 om recharge of Rs 399 and above
Jio

    जियो ने 199 रुपये और 299 रुपये के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर पेश करने के बाद एक और बड़ा धमाका किया है। रिलायंस जियो ने अब द न्यू ईयर सरप्राइज कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो के इस द न्यू ईयर सरप्राइज कैशबैक ऑफर के तहत 399 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 3,300 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि पहले से चल रहे कंपनी का ट्रिपल कैशबैक ऑफर 25 दिसंबर 2017 को खत्म हो रहा है।

    2,600 रुपये की जगह अब मिलेगा 3,300 रुपये का कैशबैक

    Jio
    Jio

    नए कैशबैक ऑफर के तहत 400 रुपये मायजियो ऐप में वाउचर के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा 300 रुपये जियो वॉलेट में मिलेंगे। वहीं 2,600 रुपये कंपनी के पार्टनर ई-कॉर्मस पार्टनर के साथ मिलेंगे। इस तरह आपको कुल 3,300 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Jio की साइट हुई अपडेट, अब करा सकते हैं 199 रु. का रिचार्ज, मिलेगा 33GB डाटा

    बता दें कि पहले यह कैशबैक ट्रिपल कैशबैक ऑफर के तहत 2,599 रुपये का मिलता था। यह कैशबैक ऑफर केवल ऑनलाइन रिचार्ज पर ही मिलेंगे। साथ ही यह ऑफर 15 जनवरी 2018 तक रिचार्ज कराने पर ही लागू होगा। इस ऑफर की जानकारी कंपनी के सूत्रों से मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें