जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर समेत जानें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 24 Dec 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Technology News This Week From 17 To 23 Decmber 2017
Jio Plan

    जियो का हैप्पी न्यू ऑफर, 199 रुपये में 33 जीबी डाटा

    रिलायंस जियो ने नए साल के मौके पर दो नए धमाके किए हैं। कंपनी ने नए साल के अवसर पर हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 199 रुपये और 299 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं। 199 रुपये वाले प्लान में रोज 1.2 जीबी और 299 रुपये वाेल प्लान में रोज 2 जीबी तक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    Idea
    Idea

    Jio के बाद अब Idea ने पेश किया सस्ता प्लान, 199 रु. में अनलिमिटेड मजा

    जियो की तरह ही आइडिया के भी इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा, अलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। साथ ही इस प्लान के तहत रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है। हालांकि आइडिया का यह प्लान फिलहाल हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ है।

    Celkon Star 4G+
    Celkon Star 4G+

    Airtel ने 1,249 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में पेश किया Celkon Star 4G+

    एयरटेल ने अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत एक और नया 4जी स्मार्टफोन पेश किया है। वैसे तो इस फोन की बाजार में कीमत 2,999 रुपये है लेकिन सेल्कॉन के साथ एयरटेल  की पार्टनरशिप के तहत यह फोन 1,249 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें