Vodafone लाया सबसे सस्ता प्लान, 200 रु. से कम में 28GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Dec 2017 06:14 PM IST
Vodafone India offers 28GB Data and unlimited calls at Rs 198 to counter Jio
Vodafone

    नया साल शुरू होने से पहले एक बार से डाटा वॉर छिड़ गया है। पहले जियो ने 199 रुपये का सबसे सस्ता 28 जीबी डाटा वाला प्लान पेश किया। उसके बाद एयरटेल और आइडिया ने अपने सस्ते प्लान उतारे। वहीं अब वोडाफोन ने अपना सबसे सस्ता 28 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान उतारा है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

    198 रुपये में मिलेगा 28 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

    Vodafone
    Vodafone

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान सिर्फ वोडाफोन के प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान की कीमत 198 रुपये है। इसके तहत 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के तहत रोमिंग में भी अनलिमिटेड आउटगोइंग का मजा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।

    नए ग्राहकों के लिए 299 रुपये का 28 जीबी डाटा वाला प्लान

    vodafone
    vodafone

    198 रुपये के अलावा कंपनी ने 299 रुपये का भी प्लान पेश किया है जिसके तहत 28 दिनों के लिए 28 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में भी रोमिंग में आउटगोइंग फ्री है। इस प्लान में भी रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें