OpenAI: Aura नाम से लॉन्च हो सकता है ओपनएआई का ब्राउजर, एआई का कर सकेंगे भरपूर इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Jul 2025 10:21 AM IST
सार

ऐसा माना जा रहा है कि इस ब्राउजर में एक साइडबार होगा, जिससे यूजर ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट को एक्सेस कर सकेंगे जो ब्राउजर का इंटेलिजेंट केंद्र होगा। इसके अलावा, “in Aura” जैसी स्ट्रिंग यह संकेत देती है कि ChatGPT वेब इंटरफेस के अंदर ही कोई विशेष लेआउट या मोड शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन
OpenAI's browser can be launched under the name Aura, you will be able to make full use of AI
OpenAI's AI browser - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OpenAI एक AI-आधारित वेब ब्राउजर पर काम कर रहा है और खबरों के मुताबिक इसका आंतरिक नाम "Aura" हो सकता है। एक टिप्स्टर ने ChatGPT के कोड में "Aura" नाम के कई सबूत पाए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने ब्राउजर को इसी कोडनेम से पहचान रही है। खास बात यह है कि "Aura" शब्द उन एलिमेंट्स के साथ दिखा है जो आमतौर पर ब्राउजर से संबंधित होते हैं। कोड में “Aura sidebar” का भी जिक्र है, जो पहले से सामने आई रिपोर्ट्स से मेल खाता है।

    AIPRM के लीड इंजीनियर Tibor Blaho ने X (पहले ट्विटर) पर ChatGPT वेब एप के कोड की एक स्क्रीनशॉट साझा की, जिसमें “Aura” शब्द के कई संकेत दिखाए गए। उन्होंने दावा किया कि यह OpenAI के AI वेब ब्राउजर का आंतरिक कोडनेम हो सकता है।

    विज्ञापन

    कोड में "AndroidChrome" के साथ "Aura" का उल्लेख मिला है, जो दर्शाता है कि यह मोबाइल ब्राउजरों को पहचानने के लिए प्रयुक्त हो सकता है। साथ ही, कोड में "is Aura" और "is Aura sidebar" जैसे स्ट्रिंग्स हैं, जो ब्राउजर की विशेषताओं की ओर इशारा करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसा माना जा रहा है कि इस ब्राउजर में एक साइडबार होगा, जिससे यूजर ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट को एक्सेस कर सकेंगे जो ब्राउजर का इंटेलिजेंट केंद्र होगा। इसके अलावा, “in Aura” जैसी स्ट्रिंग यह संकेत देती है कि ChatGPT वेब इंटरफेस के अंदर ही कोई विशेष लेआउट या मोड शुरू किया जा सकता है।

    पिछली रिपोर्टों के अनुसार, Aura ब्राउजर को गूगल के ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट Chromium पर बनाया जा सकता है और इसमें OpenAI का खुद का सर्च इंजन काम करेगा जो अभी ChatGPT में वेब सर्च फीचर को पावर कर रहा है, हालांकि OpenAI ने आधिकारिक तौर पर अब तक इस ब्राउज़र की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि यह अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें