300 करोड़ से अधिक ई-मेल आईडी और पासवर्ड लीक, ऐसे जानें कहीं आप भी तो नहीं हुए शिकार

ऑनलाइन डाटा लीक का खेल पहले साल में एक या इससे कम ही होते थे, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ने के साथ ही डाटा लीक में भी इजाफा हो गया है। आए दिन डाटा लीक की खबरें सामने आती रहती हैं। अब 300 करोड़ से अधिक ई-मेल आईडी और पासवर्ड के लीक होने की खबर है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 3.2 बिलियन यानी यानी 320 करोड़ ई-मेल आईडी पासवर्ड के साथ लीक हो गई है।
CyberNews की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डाटा लीक नेटफ्लिक्स, लिंकडिन, बिट्क्वाइन जैसे प्लेटफॉर्म से हुआ है। इस लीक को Compilation of Many Breaches यानी COMB नाम दिया गया है। लीक डाटा को अर्काइव कर लिया गया है और पासवर्ड प्रोटेक्टेड कंटेनर में रखा गया है।
जिस डाटाबेस से डाटा लीक हुआ है उसे count-total.sh, query.sh और sorter.sh बताया जा रहा है। इन स्क्रिप्ट के जरिए डाटा आसानी से चोरी होता है। COMB डाटा लीक में डाटा को अल्फाबेटिकल क्रम में पासवर्ड के साथ रखा गया है। यह डाटा लीक काफी हद तक 2017 में हुए डाटा लीक के जैसा है जिसमें 100 करोड़ से अधिक लोगों का डाटा प्लेन टेक्स्ट में लीक हुआ था।
इस डाटा लीक में LinkedIN, Minecraft, Netflix, Badoo, Bitocoin और Pastebin के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। पहली जांच में यह पता चला है कि इसमें उन यूजर्स के अधिक डाटा हैं जिन्होंने जीमेल और नेटफ्लिक्स के लिए एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल किया था।
आपको क्या करना चाहिए?
आपके लिए पहला काम यही है कि फटाफट अपना पासवर्ड रीसेट करें। सभी डिवाइस से लॉगआउट करें और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करें। नया पासवर्ड बनाएं तो उसमें लेटर्स, स्पेशल कैरेक्टर और अंकों को इस्तेमाल करें। इसके अलावा https://cybernews.com/personal-data-leak-check/ और https://haveibeenpwned.com/ पर जाकर अपनी ई-मेल आईडी डालकर चेक कर सकते हैं आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं।
- सावधान! iPhone का फर्जी व्हाट्सएप हो रहा वायरल, एक गलती से फोन हो सकता है हैक
- Samsung Level U2 नेकबैंड वायरलेस ईयरफोन भारत में लॉन्च, 500 घंटे है स्टैंडबाय
- अब Dogecoin के लिए मसीहा बने एलन मस्क, एक ट्वीट से 60% तक चढ़े कंपनी के शेयर
- Realme X7 Pro, Realme X7 5G स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 19,999 रुपये