Samsung Level U2 नेकबैंड वायरलेस ईयरफोन भारत में लॉन्च, 500 घंटे है स्टैंडबाय

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Samsung Level U2 Wireless Headphones launched with 500 Hours Battery Standby Time
Samsung Level U2 - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने अपने नए नेकबैंड Samsung Level U2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस नेकबैंड ईयरफोन की बैटरी लाइफ को लेकर 500 घंटे के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए Samsung Level U2 IPX2 की रेटिंग मिली है। इसमें 12mm का ऑडियो ड्राइवर है। साथ ही इसमें सैमसंग की Scalable codec टेक्नोलॉजी मिलेगी। बता दें कि Samsung Level U2 को पहले दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया था।

    Samsung Level U2 की कीमत

    सैमसंग Level U2 की कीमत भारत में 1,999 रुपये है। इसे ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। इसे फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस नेकबैंड का मुकाबला रियलमी, शाओमी, पीट्रोन जैसी कंपनियों से है।

    विज्ञापन

    Samsung Level U2 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Level U2 में 12mm का ड्राइवर है जिसकी फ्रिक्वेंसी 20,000Hz है। इसके साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। बेहतर कॉलिंग के लिए इसमें दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमें AAC, SBC और Scalable codec का सपोर्ट है। गर्दन के साथ शानदार फिटिंग के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस ईयरफोन में फिजिकल बटन दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल कॉल रिसीव करने, म्यूट करने और कॉल रिजेक्ट करने के लिए किया जा सकेगा। सिंगल चार्जिंग में 500 घंटे का स्टैंडबाय, 18 घंटे का म्यूजिक प्ले-बैक और 13 घंटे के टॉकटाइम का दावा है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसका वजन 41.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें