सावधान! iPhone का फर्जी व्हाट्सएप हो रहा वायरल, एक गलती से फोन हो सकता है हैक

व्हाट्सएप का एक फर्जी वर्जन काफी वायरल हो रहा है। WhatsApp के इस फेक वर्जन को iPhone के लिए इटली की सर्विलांस कंपनी Cy4Gate ने तैयार किया है। आईफोन के लिए लॉन्च हुआ व्हाट्सएप का यह एप यूजर्स के फोन की निजी जानकारियों को लीक कर सकता है और आपकी जानकारी हैकर्स तक पहुंच सकती है।

कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस एप की मदद से हैकर्स आपके फोन में एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं और उससे आपकी निजी जानकारियों को आसानी से ले सकते हैं। व्हाट्सएप के नए फेक वर्जन की जानकारी सिटिजन लैब ने दी है।

टोरंटो विश्वविद्यालय में साइबरस्पेस रिसर्च लैब और सिटीजन लैब ने मदरबोर्ड के साथ iPhone के लिए जारी हुए इस फर्जी व्हाट्सएप का भंडाफोड़ किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है इस फर्जी एप को Cy4Gate ने तैयार किया है। इस फेक व्हाट्सएप का खुलासा तब हुआ जब ZecOps ने इंस्टेंट मैसेजिंग एप पर यूजर्स के खिलाफ हमलों का पता लगाने के बारे में ट्वीट किया।
- Samsung Level U2 नेकबैंड वायरलेस ईयरफोन भारत में लॉन्च, 500 घंटे है स्टैंडबाय
- अब Dogecoin के लिए मसीहा बने एलन मस्क, एक ट्वीट से 60% तक चढ़े कंपनी के शेयर
- Realme X7 Pro, Realme X7 5G स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 19,999 रुपये
- Samsung Galaxy F62 की कीमत लॉन्चिंग से पहले लीक, मिलेगा क्वॉड कैमरा सेटअप