बदतमीजी करने लगा Microsoft का चैटबॉट, गलती पर टोका तो यूजर्स से बोला- मुझे ना सिखाओ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Feb 2023 10:06 AM IST
सार

ChatGPT की लॉन्चिंग के बाद से ही गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां इसी की तरह चैटबॉट बनाने में लगी हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपने चैटबॉट New Bing को पेश किया है, हालांकि यह फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और सभी को इसका एक्सेस नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Microsofts chatbot started misbehaving interrupted the mistake and told the users dont teach me
microsoft new bing - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट की चर्चा पिछले कुछ महीनों से सबसे ज्यादा हो रही है। ChatGPT की लॉन्चिंग के बाद से ही गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां इसी की तरह चैटबॉट बनाने में लगी हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपने चैटबॉट New Bing को पेश किया है, हालांकि यह फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और सभी को इसका एक्सेस नहीं मिल रहा है।

    माइक्रोसॉफ्ट का चैटबॉट अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है लेकिन इसने यूजर्स से बदतमीजी करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट New Bing ने एक यूजर को गलत जवाब दिया और टोकने पर बदतमीजी करने लगा। उसने यूजर्स को इतना तक कह दिया कि तुम्हारा फोन ही खराब है। सीधे शब्दों में कहें तो New Bing लोगों को गलत जवाब दे रहा है और अपनी गलती भी नहीं मान रहा।

    विज्ञापन

    कैसे हुआ New Bing के साथ यूजक का झगड़ा?

    New Bing के चैटबॉट से एक यूजर ने Avatar: The Way of Water के शो के बार में पूछा, तो चैटबॉट ने बताया कि ये यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इस जवाब पर यूजर ने कहा कि फिल्म तो रिलीज हो चुकी होगी तो New Bing ने कहा कि नहीं इसके लिए आपको 10 महीने का इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें