घरेलू कंपनी U&i ने लॉन्च किया नया TWS, एक बार की चार्जिंग के बाद 40 घंटे नो टेंशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Feb 2023 09:35 AM IST
सार

U&i के इस TWS ईयरबड्स के साथ 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें आकर्षक LED लाइट्स दी गई है और प्रीमियम बिल्ड के साथ इसे ब्राइट येलो/ ब्लैक एवं ग्रे/ ब्लैक कोम्बो में खरीदा जा सकता है। F1 सीरीज को खासतौर पर गेमर्स एवं म्युजिक प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
U and i Launches F1 and House Series TWS Earbuds with Upto 40 hours of battery life
U and i F1 and House Series TWS - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी U&i ने एक साथ दो नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जिनमें ईयरबड्स ‘F1 सीरीज’ और ‘हाउस सीरीज’ शामिल हैं। इन दोनों ईयरबड्स को खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें हर वक्त ईयरबड्स की जरूरत होती है। U&i ने अपने इन ईयरबड्स की बैटरी को लेकर 40 घंटे के बैकअप का दावा किया है।

    U&i F1 सीरीज - TWS ईयरबड्स

    U&i के इस TWS ईयरबड्स के साथ 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें आकर्षक LED लाइट्स दी गई है और प्रीमियम बिल्ड के साथ इसे ब्राइट येलो/ ब्लैक एवं ग्रे/ ब्लैक कोम्बो में खरीदा जा सकता है। F1 सीरीज को खासतौर पर गेमर्स एवं म्युजिक प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है। ब्लूटुथ V5.1+EDR के साथ TWS ईयरबड्स, केस खोलते ही तुरंत पावर ऑन होकर आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाते है। जो

    विज्ञापन

    एर्गोनोमिकली डिजाइन किए गए ये ईयरबड्स सॉफ्ट एवं स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन टिप्स के साथ आते हैं और आपके कान में आसानी से फिट हो जाते हैं। इसके कम्फर्टेबल फिट डिजाइन के कारण आप इसे दिन भर आराम से पहन सकते हैं। F1 सीरीज के साथ कंपनी ने पंची बास एवं लो लैटेंसी का दावा किया है। इस सीरीज के प्रत्येक बड्स की बैटरी लाइफ 5 घंटे की है और केस में 500mAh की बैटरी है जो कि कि करीब 8 बार बड्स को चार्ज कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    U&i हाउस सीरीज - TWS ईयरबड्स

    हाउस सीरीज के ईयरबड्स वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बेहतरीन हैं, इनके अट्रैक्टिव एवं कंफर्टेबल डिजाइन के साथ आप घंटों तक इन्हें पहनकर बिना किसी चिंता के काम कर सकते हैं। रिच हाई, डीप बास तथा क्रिस्प एवं क्लीयर वॉइस के साथ ये ऑडियो का शानदार परफोर्मेन्स देते हैं। ब्लूटुथ चिप V5.1 और 10 मीटर तक की रेंज कनेक्टिविटी के साथ, हाउस सीरीज TWS सुनिश्चित करते हैं कि आपके कॉल्स और म्युजिक में किसी तरह की रूकावट न आए।

    हर ईयरबड्स 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, वहीं केस चार अतिरिक्त टॉप-अप्स एड कर सकता है, इस तरह आप कुल 30 घंटे के प्लेबैक टाइम का आनंद उठा सकते हैं।

    कीमत और उपलब्धता

    U&i के नए ‘F1 सीरीज’ एवं ‘हाउस सीरीज’ TWS ईयरबड्स 3,499 रुपये और 2,199 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। इन्हें U&i के सभी आउटलेट्स एवं देश भर के अग्रणी रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें