Mobile Data: हर महीने लगभग 20GB डाटा का इस्तेमाल करते हैं भारतीय, पिछले पांच सालों में हुई तीन गुना वृद्धि

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 16 Feb 2023 06:45 PM IST
सार

नोकिया ने गुरुवार को अपनी सालाना मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडिया ट्रैफिक इंडेक्स (एमबीटी) रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में भारतीय मोबाइल मार्केट के विकास के बारे में भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।

विज्ञापन
Indian average used 20 GB mobile data per month in 2022 said nokia Mbit report
देश में मोबाइल डाटा ट्रैफिक के मामले में पिछले पांच वर्षों में 3.2 गुना की वृद्धि हुई है। - फोटो : iStock

    विस्तार

    देश में मोबाइल डाटा ट्रैफिक के मामले में पिछले पांच सालों में तीन गुना से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है। नोकिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में हर महीने भारतीय यूजर्स द्वारा करीब 20GB मोबाइल डाटा का इस्तेमाल किया गया है। वहीं पूरे भारत में डाटा उपयोग प्रति माह 2018 में 4.5 एक्साबाइट से बढ़कर 2022 में 14.4 एक्साबाइट हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में मोबाइल डाटा ट्रैफिक के मामले में पिछले पांच वर्षों में 3.2 गुना की वृद्धि हुई है।

    नोकिया ने गुरुवार को अपनी सालाना मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडिया ट्रैफिक इंडेक्स (एमबीटी) रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक भारतीय यूजर्स ने 2022 में प्रति माह औसतन 19.5GB डाटा का उपयोग किया है। नोकिया की इस रिपोर्ट में भारतीय मोबाइल मार्केट के विकास के बारे में भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, देश में 5G सर्विस की लॉन्चिंग के बाद भी मोबाइल डाटा के इस्तेमाल और खपत में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2024 तक भारत में मोबाइल डाटा के इस्तेमाल में दोगुना से अधिक वृद्धि हो सकती है। वहीं साल 2022 में 70 मिलियन यानी 7 करोड़ से अधिक 5G डिवाइस का भारत में निर्यात होने का अनुमान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें