फेसबुक के ऑक्युलस रिफ्ट को टक्कर देने आया माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 07 Apr 2016 02:01 PM IST
सार
Microsoft's VR Headsets HoloLens

    विस्तार

    पहले बडे़-बड़े कम्प्यूटर, फिर थोड़े छाटे, इसके बाद डेस्कटॉप और लैपटॉप। बहुत बड़ी और बदलावों भरी रही है कम्प्यूटर की दुनिया। अब इस कम्प्यूटर की दुनिया में जो नया अविष्कार हुआ है उसका नाम है 'होलोलेंस'। होलोलेंस एक होलोग्राफिक कम्प्यूटर है, जो यूजर्स की आंखों के सामने वर्चुअल फोटो बनाता है। बात सीधी सी है, अब आपकी आंखों के सामने एक अनोखी दुनिया की तस्वीर दिखेगी।

    क्या है होलोलेंस

    होलोलेंस एक वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट है, जिसे इस्तेमाल करने के बाद आपका कम्प्यूटर इस्तेमाल करने के साथ-साथ आसपास मौजूद चीजों को देखने का रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा। जो लोग 3डी एक्सपीरिएंस का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

    हाल ही में सैनफ्रांसिस्को में आयोजित कार्यक्रम 'माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड' के दौरान इसे बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इसकी झलक पेश की, तो पूरी दुनिया हैरान रह गई। हालांकि 3डी एक्पीरियंस को लेकर पहले भी कई तरह के प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन होलोलेंस पहला ऐसा वियरेबल गैजेट है जिससे आपको बिना कुछ किए 3डी का रोमांच मिलेगा।

    फेसबुक से टक्कर

    फेसबुक के ऑक्युलस रिफ्ट को टक्कर देने आया माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस

    माइक्रोसॉफ्ट ने वर्चुअल रियल्टी हेडसेट 'होलोलेंस' का ऐलान किया है, तो फेसबुक भी अपने वर्चुअल रियल्टी डेडसेट 'ऑक्युलस रिफ्ट' की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटा है। 'होलोलेंस' विंडोज-10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    इसलिए यह फेसबुक के 'ऑक्युलस रिफ्ट' से बेहतर होगा। होलोलेंस आसपास मौजूद 3-डी वस्तुओं को देखने में मदद करेगा, तो 'ऑक्युलस रिफ्ट' आंखों के सामने वर्चुअल 3डी नजारे पेश करेगा। 'होलोलेंस' पर इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं, आपको इसे कम्प्यूटर से जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। होलोलेंस से बनाई गई वीडियो को आप बड़ी आसानी से शेयर कर सकेंगे।

    कीमत

    फेसबुक के ऑक्युलस रिफ्ट को टक्कर देने आया माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस

    होलोलेंस से कम्प्यूटर को इस्तेमाल करने का रोमांच पूरी तरह बदल जाएगा। इसके साथ फ्रेगमेंट्स, यंग कॉन्कर और रोबोरैड जैसे गेम भी मिलेंगे।

    इसके अलावा इसमें 'होलोटूर' नाम का एक ऐप भी होगा। इस ऐप की मदद से आपको अलग-अलग जगहों के पेनोर्मिक डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिससे आपको ऐसा लगेगा जैसा आप उसी स्थान पर हैं।

    होलोलेंस में मौजूद स्काइप एंहेंस्ड वर्जन की मदद से आप काल्पनिक दुनिया में होने के बावजूद भी अपने दोस्तों से जुड़े रहेंगे। नासा ने तो होलोलेंस का इस्तेमाल कर एस्ट्रोनॉट्स को धरती के लोगों से इंटरेक्ट करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

    माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस की कीमत लगभग 3,000 डॉलर (लगभग 1.8 लाख रुपये) रखी गई है। अगर फेसबुक 'ऑक्युलस रिफ्ट' की बात करें, तो इसकी कीमत 600 डॉलर (लगभग 36,000 रुपये) तय की गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें