आपका स्मार्टफोन बना जाएगा विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट

फर्ज कीजिए आप हवाई यात्रा के लिए घर से निकलते हैं, और हवाई अड्डे पहुंचने पर आपको याद आता है कि आप अपना पासपोर्ट भूल गए हैं? ऐसी स्थिति में क्या करेंगे? वापस घर जाएगें या यात्रा रद्द करनी पड़ेगी। लेकिन जल्दी ही आपको यात्रा के दौरान पासपोर्ट लेकर चलने की चिंता से निजात मिल सकती है।

डे ला रे, ब्रिटेन आधारित एक व्यावसायिक बैंकनोट प्रिंटर कंपनी और पासपोर्ट निर्माता साथ मिलकर एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं जिसके जरिए आपका स्मार्टफोन ही पासपोर्ट का काम करेगा। दरअसल ये दोनों कंपनियां एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही हैं जिससे "कागज रहित पासपोर्ट" आपके स्मार्टफोन में स्टोर हो जाएगा।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस तकनीक के जरिए यात्री पासपोर्ट "कागज रहित पासपोर्ट" में बदल जाएगा और यह मोबाइल बोर्डिंग कार्ड की तरह काम करेगा। यानी आप किसी भी तरह के दस्तावेजों के बिना हवाई अड्डे से यात्रा करने के लिए सक्षम होंगे।