गूगल ग्लास के बाद गूगल का नया प्रोजक्ट सोली

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 10 Mar 2016 04:12 PM IST
सार
विज्ञापन
 Google's New Project Soli So Insanely Advanced

    विस्तार

    अगर गूगल अपनी इस नई तकनीक को पेश करता है, तो हमारा भविष्य किसी साई-फाई फिल्म से कम नहीं होगा। रोबोट चीता और गूगल 'ग्लास' के बाद गूगल अब सच में एक अद्भुत तकनीक लाने की तैयारी में है।

    गूगल का नया प्रोजेक्ट सोली काम-काज का एक नया तरीका होगा, इस सेंसर में रडार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो उंगलियों की हरकतों को प्रति सेकंड 10,000 फ्रेम दर से रिकार्ड कर सकता है।

    विज्ञापन

    यह तकनीक इससे पहले कभी इस्तेमाल नहीं की गई है। आसान और सीधे शब्दों में कहें, तो इस तकनीक के जरिए आप किसी भी डिवाइस को बिना टच किए आपरेट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे काम करती है यह तकनीक

    गूगल ग्लास के बाद गूगल का नया प्रोजक्ट सोली

    यह सेंसर लगभग एक छोटे से कंप्यूटर चिप के आकार का है। इस तकनीक के जरिए आपका हाथ एक वर्चुअल डायल मशीन की तरह काम करेगा। इसके जरिए आप स्पीकर की आवाज को घटा-बढ़ा सकते हैं, स्मार्टवॉच या स्मार्टफोन स्क्रीन एक आभासी टचपैड से नियंत्रित कर सकते हैं। यह तकनीक कैसे काम करती है यह समझने के लिए GIF तस्वीर को देखें।

    गूगल ग्लास के बाद गूगल का नया प्रोजक्ट सोली

    यह छोटी सी चिप वास्तव में एक छोटा सा जेस्चर रडार है जोकि अविश्वसनीय हाइपर स्पीड पर सबसे जटिल हाथ के इशारों को समझता है। चिप बेहद छोटे आकार की वजह से किसी में जगह फिट हो सकती है। अगर यह तकनीक हकीकत बनकर सामने आती है तो फिर किसी डिवाइस को संचालित करने के लिए अनावश्यक छूने की जरूरत नहीं होगी।

    देखिए वीडियो

    गूगल ग्लास के बाद गूगल का नया प्रोजक्ट सोली
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें